---Advertisement---

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट, जानें अपने शहर के ताजा भाव 

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज है। खबरों की मानें तो भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी (Gold-Silver Price) के दामों में काफी गिरावट देखने को मिली है। देखा जाए तो पिछले हफ़्ते गोल्ड और सिल्वर के दामों में काफी उतार–चढ़ाव देखा गया था, लेकिन इस हफ्ते की ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 12, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Gold-Silver Price Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज है। खबरों की मानें तो भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी (Gold-Silver Price) के दामों में काफी गिरावट देखने को मिली है। देखा जाए तो पिछले हफ़्ते गोल्ड और सिल्वर के दामों में काफी उतार–चढ़ाव देखा गया था, लेकिन इस हफ्ते की शुरुआत से ही सोने–चांदी के दामों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

आज शनिवार (12 अगस्त) को सोने के दामों में एक बार फिर प्रति 10 ग्राम 150 रुपए की गिरावट देखने को मिली। वहीं चांदी के भाव बीते कल शुक्रवार की तरह अपरिवर्तित रहे। आज चांदी के भाव में एक भी रुपए की गिरावट देखने को नहीं मिली। हालांकि यह बात बिल्कुल सही है कि इस हफ्ते चांदी के भाव में काफी गिरावट आई है।

आइए जानते हैं, कि आखिरकार अब भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में कितनी कल के मुकाबले आज कितनी गिरावट देखने को मिली हैं?

भारतीय सर्राफा बाजार में फिर लुढ़के गोल्ड के भाव

देखा जाए तो भारतीय सर्राफा बाजार में बीते कल शुक्रवार को सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली थी। तब 11 अगस्त को 22 कैरट सोने का दाम 54,850 और 24 कैरट सोने का दाम 69,820 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला था। ऐसे में आज सोने के दामों में 150 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। 

बता दें कि 22 कैरट सोना आज शनिवार को 54,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला। वहीं 24 कैरट गोल्ड का दाम 59,660 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। ऐसे में देखा जाए तो कल के मुकाबले आज 22 कैरट सोने के दाम में 150 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरट सोने के दाम में 160 रुपए की गिरावट देखने को मिली है।

भारत के मुख्य शहरों में सोने के रेट आज प्रति 10 ग्राम कुछ इस प्रकार हैं–

शहर22 कैरेट (10 ग्राम)24 कैरेट ( 10 ग्राम)
चेन्नई5485059840
मुंबई5470059510
दिल्ली5470059660
कोलकाता5455059510
अहमदाबाद5460059560

भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी के भाव ?

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में आए दिन चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिल रही है। बता दें कि  गुरुवार (10 अगस्त) को चांदी के दाम में 50 रुपए प्रति 100 ग्राम गिरावट देखने को मिली थी। ऐसे में तब गुरुवार को भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी के दाम प्रति 100 ग्राम 7,350 रुपये के भाव से खुला था। यही हाल कुछ (शुक्रवार) 11 अगस्त को रहा।

बता दें कि बीते कल चांदी प्रति 100 ग्राम 7300 रुपए के भाव से खुली थी। ऐसे में आज शनिवार (12 अगस्त) को चांदी के भाव अपरिवर्तित रहे। आज भी चांदी प्रति 100 ग्राम 7300 रुपए के भाव से खुला।

अब आइए जानते हैं कि आखिरकार भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी के दामों को लेकर आपके शहर में कितना प्राइस है।

बात करें भारत के मुख्य शहरों की तो यहां चांदी के रेट आज प्रति किलोग्राम कुछ इस प्रकार हैं–

चेन्नई – 76200 प्रति kg

मुंबई– 73000 प्रति kg

नई दिल्ली– 73000 प्रति kg

कोलकाता– 73000 प्रति kg

बैंगलोर – 72250 प्रति kg

अहमदाबाद – 73000 प्रति kg

लखनऊ – 73000 प्रति kg

जयपुर – 73000 प्रति kg

इस ऑफिशियल साइट से करें रेट चेक भारत में हर दिन सोने -चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में लोग बदले हुई सोने चांदी के दामों को जानने के लिए इच्छुक होते हैं। उपभोक्ता इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इनके बदली हुई कीमत को चेक कर सकते हैं या यहां पर दिए गए लिंक पर https://ibjarates.com/ भी क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक इस नंबर 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल करके भी ने रेट्स का पता लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

LPG Cylinder Price Hike

जून 1, 2026

Delhi News

मई 31, 2026

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

PM Surya Ghar Yojana

मई 29, 2026

Noida International Airport

मई 28, 2026

Petrol Diesel Price Hike

मई 25, 2026