---Advertisement---

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, एक क्लिक में जानें अपनी सिटी के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दाम स्थिर रहे। बात करें चांदी के भाव की तो पिछले तीन दिनों से स्थिर हैं। वहीं गोल्ड भी कल के भाव पर स्थिर रहा। कुल मिलाकर देखा जाए तो आज 14 अगस्त (सोमवार) को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 14, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Gold-Silver Price Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दाम स्थिर रहे। बात करें चांदी के भाव की तो पिछले तीन दिनों से स्थिर हैं। वहीं गोल्ड भी कल के भाव पर स्थिर रहा। कुल मिलाकर देखा जाए तो आज 14 अगस्त (सोमवार) को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दाम कल के मुकाबले आज स्थिर रहे। वहीं आज हम आपको चांदी और सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस स्पेशल आर्टिकल में बताने वाले हैं।

भारतीय सर्राफा बाजार में गोल्ड के दामों में हल्की उछाल 

देखा जाए तो भारतीय सर्राफा बाजार में बीते कल रविवार को सोने के दामों में 100 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। ऐसे में बीते कल 22 कैरट सोना 54,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला था। जबकि 24 कैरट गोल्ड का दाम रविवार को 59,760 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला था। 

वहीं आज 22 कैरट और 24 कैरट गोल्ड के दाम में कोई गिरावट देखने को नहीं मिली। ऐसे में देखा जाए तो आज भी 22 कैरट गोल्ड का दाम 54,800 और 24 कैरट गोल्ड का दाम 59,760 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 

भारत के मुख्य शहरों में सोने के रेट आज प्रति 10 ग्राम कुछ इस प्रकार हैं–

शहर22 कैरेट (10 ग्राम)24 कैरेट ( 10 ग्राम)
चेन्नई5500060000
मुंबई5465059620
दिल्ली5480059760
कोलकाता5465059620
अहमदाबाद5470059670

भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी के भाव ?

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी के रेट पिछले तीन दिनों से एक जगह स्थिर है। बता दें कि चांदी शनिवार (12 अगस्त), रविवार (13 अगस्त) और सोमवार (14 अगस्त) को प्रति 100 ग्राम 7300 रुपए के भाव पर स्थिर है। 

अब आइए जानते हैं कि आखिरकार भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी के दामों को लेकर आपके शहर में कितना प्राइस है।

बात करें भारत के मुख्य शहरों की तो यहां चांदी के रेट आज प्रति किलोग्राम कुछ इस प्रकार हैं–

चेन्नई – 76200 प्रति kg

मुंबई– 76200 प्रति kg

नई दिल्ली– 73000 प्रति kg

कोलकाता– 73000 प्रति kg

बैंगलोर – 72000 प्रति kg

अहमदाबाद – 73000 प्रति kg

लखनऊ – 73000 प्रति kg

जयपुर – 73000 प्रति kg

दोस्तों सोना और चांदी खरीदते समय हमेशा कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि आप जब कभी भी देश के किसी भी कोने में सोना खरीदें तो हॉलमार्क अवश्य चेक कर लें। बता दें कि हॉलमार्क एक सरकारी गारंटी होती है। जो भारतीय ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टैंडर्ड द्वारा निर्धारित की जाती है। इसके अलावा आप सोना और चांदी खरीदते समय हमेशा सबसे भरोसेमंद दुकान पर ही जाएं। ऐसे में आप कभी भी ठगी का शिकार नहीं हो सकते।

इस ऑफिशियल साइट से करें रेट चेक भारत में हर दिन सोने -चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में लोग बदले हुई सोने चांदी के दामों को जानने के लिए इच्छुक होते हैं। उपभोक्ता इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इनके बदली हुई कीमत को चेक कर सकते हैं या यहां पर दिए गए लिंक पर https://ibjarates.com/ भी क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक इस नंबर 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल करके भी ने रेट्स का पता लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026

India-US Trade Deal

फ़रवरी 11, 2026

AI in Stock Market

फ़रवरी 10, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 10, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 10, 2026