Gold Silver Price Today:  बाप रे! सोना हुआ 70 हज़ार पार वहीं,चांदी भी हुई 80 हज़ार पार, खरीदने वालों का टूटा दिल

Gold Silver Price Today:  आज हफ्ते का आखिरी दिन यानी कि शनिवार है .ऐसे में अगर आज आप गोल्ड- सिल्वर के आभूषण खरीदने जा रहे हैं तो, ताजा कीमत जरूर जान लेंं. क्योंकि सोने और चांदी की कीमत में भारी उछाल आया है. 24 कैरेट सोना 70599 रुपए प्रति 10 ग्राम की कीमत पर पहुंच गया है. तो वहीं, चांदी 80850 रुपए प्रति किलो की कीमत पर चल रही है. ये दाम MCX ने जारी किए हैं.अब तक सोने और चांदी में यह सबसे बड़ा उछाल है.

सोने-चांदी के ताजा दाम Gold Silver Price Today यहां जानें

22 और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत जानने के लिए आपको 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा, जिसके बाद ताजा कीमत SMS से पता चल जाएंगी. आप आधिकारिक वेबसाइट www.ibja.com या ibjarates साइट पर जाकर भी इनकी ताजा अपडेट ले सकते हैं.

सोने की शुद्धता कैसे जानें

सोने की शुद्धता जानने के लिए आप ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क को आभूषण पर देख सकते हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, और 18 कैरेट पर 750 लिखे इन  नंबरों  से भी इनकी शुद्धता जांच सकते हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।