---Advertisement---

Gold-Silver Price Today: किधर है ध्यान! गिर गए हैं सोने और चांदी के दाम, जानें अपने शहर के ताजा भाव 

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी (Gold-Silver Price) खरीदने वालों के लिए बहुत बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो देश में सिल्वर के दामों में काफी गिरावट देखने को मिली हैं, जबकि सोने के दाम कल की तरह ही अपरवर्तित रहे। इसका मतलब ये है कि आज शनिवार को ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 5, 2023 7:00 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 5, 2023 11:24 अपराह्न

Gold-Silver Price Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी (Gold-Silver Price) खरीदने वालों के लिए बहुत बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो देश में सिल्वर के दामों में काफी गिरावट देखने को मिली हैं, जबकि सोने के दाम कल की तरह ही अपरवर्तित रहे। इसका मतलब ये है कि आज शनिवार को चांदी के दाम में गिरावट देखने को तो मिली है, लेकिन सोने के दाम अभी भी एक जगह स्थिर हैं।

हालांकि देखा जाए तो बीते दिनों सोने और चांदी के दामों में काफी गिरावट देखने को मिली थी। आइए जानते हैं, कि आखिरकार अब भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में कितनी गिरावट देखने को मिली हैं?

कल के मुकाबले गोल्ड के दाम रहे स्थिर 

बता दें एक बार फिर गोल्ड लवर के लिए अच्छी खबर है। खबरों की मानें तो आज भी शनिवार को 22 कैरट गोल्ड का भाव इंडियन मार्केट (Gold-Silver Price) में प्रति 10 ग्राम 55,100 रुपए के भाव से खुला। वहीं बात की जाए 24 कैरट गोल्ड की तो प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 60,100 रुपए के भाव से खुला। बता दें कि बीते कल शुक्रवार को सोने के दाम भी यही रहे, इसमें आज कोई भी इजाफा देखने को नही मिला।

भारत के मुख्य शहरों में सोने के रेट आज प्रति 10 ग्राम कुछ इस प्रकार हैं–

शहर24 कैरेट ( 10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली6010060100
कोलकाता5995054950
मुंबई5995054950
चेन्नई6038055350
अहमदाबाद6000055000

क्या है चांदी के भाव ?

बता दें कि इंडियन मार्केट (सर्राफा बाजार) में चांदी का रेट में गुरुवार को काफ़ी गिरावट आई। लेकिन 1 और 2 अगस्त को चांदी के भाव अपरिवर्तित रहे थे। लेकिन 3 अगस्त को चांदी के दामों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं शुक्रवार 4 अगस्त को चांदी प्रति 100 ग्राम 7,500 रुपए के दामों के साथ खुला था। लेकिन आज फिर चांदी के दामों में काफी गिरावट देखने को मिली है। आज शनिवार को भारतीय सर्राफा बाजार (Gold-Silver Price) में चांदी प्रति 100 ग्राम 7,480 रुपए के दामों पर खुली। 

अब आइए जानते हैं कि आखिरकार भारतीय सर्राफा बाजार (Gold-Silver Price) में चांदी के दामों को लेकर आपके शहर में कितना प्राइज है।

बात करें भारत के मुख्य शहरों की तो यहां चांदी के रेट आज प्रति किलोग्राम कुछ इस प्रकार हैं–

चेन्नई – 78200 प्रति kg

मुंबई– 74800 प्रति kg

नई दिल्ली– 74800 प्रति kg

कोलकाता– 74800 प्रति kg

बैंगलोर – 74000 प्रति kg

अहमदाबाद – 74800 प्रति kg

लखनऊ – 74800 प्रति kg

जयपुर – 74800 प्रति kg

इस ऑफिशियल साइट से करें रेट चेक भारत में हर दिन सोने -चांदी के दामों में उतार -चढाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में लोग बदले हुई सोने चांदी के दामों को जानने के लिए इच्छुक होते हैं। उपभोक्ता इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इनके बदली हुई कीमत को चेक कर सकते हैं या यहां पर दिए गए लिंक पर https://ibjarates.com/ भी क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक इस नंबर 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल करके भी ने रेट्स का पता लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026

India-US Trade Deal

फ़रवरी 11, 2026

AI in Stock Market

फ़रवरी 10, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 10, 2026