---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: आज फिर घट गए सोने-चांदी के दाम, जानें क्या रह गए भाव

कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमत में 110 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 19, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Gold-Silver Rates Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। एक ओर जहां उम्मीद जताई जा रही थी कि शादी के सीजन के नजदीक आते ही दोनों ही धातुओं की कीमत में बेतहाशा बढ़ोतरी होगी, लेकिन पिछले दो दिनों से दोनों ही धातुओं की कीमतों में कमी दर्ज की जा रही है। आज एक बार फिर भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की चमक फीकी हुई है।

सर्राफा बाजार में आज 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत में 110 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। साथ ही 22 कैरेट सोने की कीमत में भी आज 90 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, चांदी की कीमत में आज 1100 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें: India Unemployment: भविष्य में आधे से ज्यादा युवाओं को नहीं मिलेगी नौकरी, भारतीय एजुकेशन सिस्टम जिम्मेदार

IBJA पर क्या है दाम

India Bullion and Jewellers Association (IBJA) पर भी आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत 60,593 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 60,350 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इसके साथ ही 916 शुद्धता वाले सोने के दाम 55,503 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए। वहीं, 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 45,445 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 35,447 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, चांदी की कीमत 74,642 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat)Rs. 60,593
91.6 Purity (22 Carat)Rs. 55,503
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 45,445

Good Returns पर क्या है कीमत

गुड रिटर्न्स पर सोने और चांदी की कीमत की बात करें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 60,920 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसके साथ ही 22 कैरेट सोने की कीमत 55,850 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इसके साथ ही चांदी की कीमत आज 77,400 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है।

बड़े शहरों में Gold-Silver Rates Today

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई56,45061,60080,500
मुंबई55,85060,92077,400
दिल्ली56,00061,07077,400
कोलकाता55,85060,92077,400
बेंगलुरु55,90060,97080,500
हैदराबाद55,85060,92080,500
पुणे55,85060,92077,400
अहमदाबाद55,90060,97077,400
सूरत55,90060,97077,400
जयपुर56,00061,07077,400
लखनऊ56,00061,07077,400
पटना55,90060,97077,400
नागपुर55,85060,92077,400
चंडीगढ़56,00061,07077,400
भुवनेश्वर55,85060,92080,500
गुड़गांव56,00061,07077,400
गाजियाबाद56,00061,07077,400
नोएडा56,80061,07077,400

एक Missed Call से पता करें भाव

दोनों ही धातुओं की कीमत पता करने के लिए आप 8955664433 नंबर पर कॉल करें। इस नंबर पर कॉल करने के बाद एक मैसेज आएगा, जहां सोने और चांदी की कीमत लिखे हुए होंगे। इसके अलावा अगर आप डिटेल में दोनों धातुओं की कीमत पता करना चाहते हैं तो आप India Bullion and Jewellers Association की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। इसके साथ ही Good Returns और MCX पर भी आप सोने-चांदी के दाम जान सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer  के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026