---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: सोना-चांदी के दामों में फिर आई उछाल, जानिए क्या हैं आज के रेट्स

Gold-Silver Rates Today: सोना-चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। यहां जानिए आज के लेटेस्ट रेट्स।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 25, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Gold-Silver Rates Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: सर्राफा बाजार में आज एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोने की कीमत एक बार फिर ऑलटाइम हाई के करीब पहुंच गई है। वहीं, चांदी के दाम भी 70 हजार रुपए प्रति किलो के करीब पहुंच गई है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 59,653 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जबकि 999 शुद्धता वाले चांदी की कीमत 69,756 रुपए प्रति किलोग्राम है।

Good Returns पर सोना-चांदी का हाल

गुड रिटनर्स (Good Returns) के मुताबिक 24 मार्च 2023 को सोने की कीमत 59,780 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आज सोने की कीमत में 220 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई, जिसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 24 मार्च 2023 को 54,800 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आज 200 रुपए की बढ़ोतरी के बाद कीमत 55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

क्या है IBJA पर हाल (Gold-Silver Rates Today)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक आज 24 कैरेट का शुद्ध सोना 59,653 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी की कीमतों में आज उछाल देखने को मिला है। कीमतों में एक दिन की गिरावट के बाद आज एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat)Rs. 59,653
91.6 Purity (22 Carat)Rs. 54,642
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 44,740

ये भी पढ़ें: भगोड़े Vijay Mallya की 330 करोड़ की विदेशी संपत्ति का खुलासा, CBI ने चार्जशीट में किया ये बड़ा दावा

Missed Call देकर जानें सोने की कीमत

India Bullion And Jewellers Association की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के दिन रेट जारी नहीं किए जाते हैं। इसके साथ ही IBJA शनिवार और रविवार को भी सोने और चांदी की कीमतों को जारी नहीं करता है। वहीं, अगर आप घर बैठे 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना के ज्वेलरी के खुदरा रेट जानना चाहते हैं तो आप 8955664433 पर Missed Call दे सकते हैं। Missed Call देने के कुछ ही देर बाद आपको SMS के जरिए रेट्स पता चल जाएंगे। इसके साथ ही आप लगातार अपडे्स के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर जा सकते हैं।

ऐसे करें सोने के शुद्धता की पहचान

अगर आप सोने की शुद्धता की पहचान करना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें। अगर जेवरात पर 916 लिखा हुआ है तो आपका ज्वैलरी 22 कैरेट गोल्ड का बना हुआ है। अगर ज्वैलरी पर 750 लिखा हुआ है तो यह 18 कैरेट सोने से बना हुआ है। साथ ही अगर ज्वैलरी पर 585 लिखा हुआ है तो आपका ज्वैलरी 14 कैरेट गोल्ड से बना हुआ है।

देश के बड़े शहरों में क्या है सोने-चांदी की कीमत

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई55,60060,65075,700
मुंबई55,00060,00073,000
दिल्ली55,15060,15073,000
कोलकाता55,00060,00073,000
बेंगलुरु55,05060,05075,700
हैदराबाद55,00060,00075,700
पुणे55,00060,00073,000
अहमदाबाद55,05060,05073,000
सूरत55,05060,05073,000
जयपुर55,15060,15073,000
लखनऊ55,15060,15073,000
पटना55,05060,05073,000
नागपुर55,00060,00073,000
चंडीगढ़55,15060,15073,000
भुवनेश्वर55,00060,00075,700
गुड़गांव55,15060,15073,000
गाजियाबाद55,15060,15073,000
नोएडा55,15060,15073,000

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026