---Advertisement---

Gorakhpur Shamli Expressway का रूट तैयार, गंगा नदी पर बनेगा पुल, इन शहरों के लिए साबित होगा गेमचेंजर, जानें सबकुछ

Gorakhpur Shamli Expressway: उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण परियोजना चर्चा में है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 30, 2026 4:23 अपराह्न

Gorakhpur Shamli Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Gorakhpur Shamli Expressway: उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण परियोजना चर्चा में है। गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के निर्माण से पूर्वी उत्तर प्रदेश को पश्चिमी यूपी से बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। इस प्रस्तावित एक्सप्रेसवे का रूट तैयार किया जा चुका है और परियोजना के तहत गंगा नदी पर एक बड़े पुल का निर्माण भी प्रस्तावित है।

एक्सप्रेसवे के तैयार होने के बाद कई शहरों के बीच यात्रा आसान और तेज होने की उम्मीद है। साथ ही इससे व्यापार, उद्योग, कृषि और लॉजिस्टिक्स को भी बढ़ावा मिल सकता है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

गोरखपुर से शामली तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे

गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे का मकसद प्रदेश के पूर्वी हिस्से को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सीधे जोड़ना है। गोरखपुर पूर्वी यूपी का प्रमुख शहर है, जबकि शामली पश्चिमी यूपी में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। दोनों क्षेत्रों के बीच बेहतर सड़क संपर्क बनने से यात्रियों के साथ-साथ माल ढुलाई को भी फायदा मिल सकता है।प्रस्तावित एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों से होकर गुजरेगा।

इसके रूट में आने वाले शहरों और जिलों के लिए यह परियोजना आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली साबित हो सकती है। इसके अलावा इससे बनने से कनेक्टिविटी और आसान हो जाएगी, साथ ही बड़ी संख्या में लोगों को फायदा पहुंचेगा।

गंगा नदी पर बनेगा महत्वपूर्ण पुल

इस परियोजना की सबसे खास बातों में से एक गंगा नदी पर प्रस्तावित पुल है। एक्सप्रेसवे को निर्बाध कनेक्टिविटी देने के लिए नदी पर पुल का निर्माण महत्वपूर्ण होगा। गंगा पर पुल बनने से दोनों तरफ के क्षेत्रों के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा। इससे यात्रियों और मालवाहक वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मिलने के साथ यात्रा का समय कम करने में भी मदद मिल सकती है।

गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे का असर सिर्फ गोरखपुर और शामली तक सीमित नहीं रहने वाला है। इसके रूट से जुड़े कई शहरों और जिलों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिल सकता है। विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य यूपी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन आसान होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे से गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, अयोध्या, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, रामपुर समेत कई शहरों को जबरदस्त फायदा पहुचेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 30, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 30, 2026