---Advertisement---

H-1B Visa: अमेरिका जाने वाले भारतीयों पर गहराया वीजा संकट, डोनाल्ड ट्रंप के नए ऐलान से छात्रों और नौकरीपेशा लोगों की बढ़ेगी टेंशन; जानें मुख्य बातें

H-1B Visa: विदेशी छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए अमेरिका लगातार अपने कानून को सख्त कर रहा है। जिसने आवेदकों की चिंता बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 10, 2025 12:44 अपराह्न

H-1B Visa
Follow Us
---Advertisement---

H-1B Visa: विदेशी छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए अमेरिका लगातार अपने कानून को सख्त कर रहा है। माना जा रहा है कि इससे सबसे ज्यादा असर भारतीयों पर पड़ने वाला है। हाल ही में ट्रंप सरकार ने ऐलान किया था कि एच-1बी वीजा पाने के लिए अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट को पब्लिक करना अनिवार्य होगा। मालूम हो कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने वीजा अप्लाई करने पर भारी भरकम शुल्क लगाया था। वहीं हाल ही में नए नियम को लेकर भी अहम जानकारी दी गई थी। बता दें कि बीते दिन भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसे लेकर अहम जानकारी दी है।

अमेरिका जाने वाले भारतीयों पर गहराया वीजा संकट

हाल ही में अमेरिकी सरकार ने कहा था कि एच-1बी वीजा अप्लाई करने वाले आवेदकों को H-1B वीजा आवेदकों और उनके H-4 आश्रितों के लिए जांच और छानबीन के उपायों को बढ़ा दिया है, और उन्हें अपने सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल की गोपनीयता सेटिंग को “सार्वजनिक” रखने का निर्देश दिया है।

वहीं बीते दिन भारत में स्थित अमेरिका दूतावास ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि वीज़ा आवेदकों, कृपया ध्यान दें – “यदि आपको ईमेल द्वारा सूचित किया गया है कि आपकी वीज़ा अपॉइंटमेंट पुनर्निर्धारित कर दी गई है, तो मिशन इंडिया आपकी नई अपॉइंटमेंट तिथि पर आपकी सहायता करने के लिए तत्पर है। अपनी पूर्व निर्धारित अपॉइंटमेंट तिथि पर पहुँचने पर आपको दूतावास या वाणिज्य दूतावास में प्रवेश नहीं दिया जाएगा”।

भारतीय छात्रों और नौकरीपेशा की बढ़ सकती है टेंशन

गौरतलब है कि अमेरिकी वीजा पाना अब किसी सपने से कम नहीं होने जा रहा है। अमेरिकी सरकार ने पहले वीजी शुल्क में बढ़ोतरी की और अब वीजा पाने के लिए कई कड़े नियम बना दिए गए है। इसके अलावा होने वाले इंटरव्यू को भी अगली साल के लिए स्थिगित कर दिया गया है। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसके अलावा अब आवेदकों को अपना सभी सोशल मीडिया अकाउंट को सार्वजनिक करना होगा, ताकि उसकी जांच की जा सके। इसके अलावा परिवार के लोगों की भी जानकारी ली जाएगी। यानि अमेरिका जाने वाले के लिए की राह आसानी नहीं होने वाली है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cyclone Arnab

अक्टूबर 29, 2026

Karwa Chauth 2026

अक्टूबर 29, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026