---Advertisement---

Hindenburg की ट्वीट से भारत में मचा बवाल, लिखा ‘जल्द ही भारत में कुछ…,’ जानें डिटेल

Hindenburg: अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने आज सुबह एक ट्वीट किया जिसके बाद पूरे भारत में बवाल मच गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 10, 2024 11:58 पूर्वाह्न

Hindenburg
Follow Us
---Advertisement---

Hindenburg: अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने आज सुबह एक ट्वीट किया जिसके बाद पूरे भारत में बवाल मच गया है। मालूम हो कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने जनवरी 2023 में अडानी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी। जिसके बाद शेयर मार्केट में भूचाल आ गया था। रिपोर्ट आने के बाद अदानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर डाउन हो गए थे। वहीं एक फिर से हिंडनबर्ग रिसर्च की एक ट्वीट ने भारत में भूचाल मचा दिया है।

हिंडनबर्ग की एक ट्वीट ने मचाया बवाल

अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने आज सुबह अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, पोस्ट में लिखा था कि “भारत के लिए जल्द ही कुछ बड़ा है” जिसके बाद से ही शेयर मार्केट समेत पूरे भारत में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है।

गौरतलब है कि जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की जिसमें अडानी ग्रुप पर वित्तीय गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद अदानी ग्रुप की कई कंपनियों के शेयर में गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि अदानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट को खारिज कर दिया था।

शेयर मार्केट पर कितना पड़ेगा असर

हिंडनबर्ग के ट्वीट के बाद कयासों का बाजार गरम है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अबकी बार हिंडनबर्ग के निशाने पर कौन है। हालांकि इस पोस्ट में ऐसा कुछ साफ नहीं हो पाया है लेकिन यह बात पक्की है कि हिंडनबर्ग की इस तरह से चेतावनी देना शेयर मार्केट को प्रभावित कर सकता है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि इससे शेयर मार्केट पर असर पड़ सकता है। मार्केट में गिरवाट दर्ज की जा सकती है।

सुप्रीम कोर्ट ने अदानी ग्रुप को दी क्लीन चिट

आपको बता दें कि इससे पहले भारत के सुप्रीम कोर्ट ने भी हिंडनबर्ग पर अडानी ग्रुप को क्लीन चिट दे दी थी। इस साल जून में अडानी एंटरप्राइजेज की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) को संबोधित करते हुए, समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने कहा था कि उन्हें “बेबुनियाद आरोपों का सामना करना पड़ा। विदेशी शॉर्ट सेलर, “जिसने हमारी दशकों की कड़ी मेहनत पर सवाल उठाया था।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026