---Advertisement---

गुड न्यूज! अब गाजियाबाद के Hindon Airport से Patna और Varanasi के बीच शुरू होगी फ्लाइट; हजारों नौकरीपेशा लोगों को ऐसे होगा फायदा

Hindon Airport से बिहार और यूपी के लिए दो नई फ्लाइटें संचलित की जाएगी, जिससे हजारों नौकरीपेशा लोगों को फायदा होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 15, 2025 4:46 अपराह्न

Hindon Airport
Follow Us
---Advertisement---

Hindon Airport: गाजियाबाद में स्थित हिंडन एयरपोर्ट से कई राज्यों के लिए फ्लाइटें शुरू हो चुकी है, जिसके बाद हवाई अड्डे पर यात्रियों का संख्या बढ़ गई है। इस बीच अब Hindon Airport से पटना और वाराणसी के बीच 1 मई से फ्लाइटों का संचालन किया जाएगा, जिससे माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है, मालूम हो कि बड़ी संंख्या में पूर्वाचल और बिहार के लोग काम के चक्कर में गाजियाबाद, नोएडा में रहते है। इससे पहले उन्हें पटना या बनारस जानें के लिए ट्रेन या दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से फ्लाइट लेना होता था, जिसमे काफी समय और पैसा लगता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगी, अब डायरेक्ट हिंडन एयरपोर्ट से ही सीधा बिहार या पूर्वाचल पहुंच सकेंगे।

Hindon Airport से Patna और Varanasi के बीच फ्लाइटों का होगा संचालन

बता दें कि अगले महीने यानि 1 मई से Hindon Airport से दो और फ्लाइटों का संचालन होगा, जो पटना और वाराणसी के बीच चलेंगी। जानकारी के मुताबिक 180 यात्रियों को ले जाने की क्षमता वाला एयरबस ए320 विमान सुबह 11.50 बजे वाराणसी से उड़ान भरेगा और दोपहर 12.40 बजे हिंडन पहुंचेगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वाराणसी के लिए उड़ान दोपहर 1.35 बजे निर्धारित है। वहीं अगर पटना की बात करें तो पटना के लिए हवाई जहाज 11.50 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1.40 बजे Hindon Airport पहुंचेगी। यह दोपहर 2.25 बजे फिर से पटना के लिए रवाना होगी और शाम 4.10 बजे वहां पहुंचेगी।

फ्लाइट संंचालन से हजारों नौकरीपेशा लोगों को ऐसे होगा फायदा

1 मई 2025 से Hindon Airport के लिए शुरू होने वाली Patna और Varanasi की फ्लाइट से हजारों नौकरीपेशा लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। मालूम हो कि बिहार और पूर्वाचल के लोग नौकरी के सिलसिले में गाजियाबाद और नोएडा रहते है। वहीं अब त्योहार के मौसम से आसानी से वह अपने घर पहुंच सकेंगे, इससे पहले वह लोग 10 से 15 हजार रूपये खर्च करके घर जाना पड़ता था, खासकर छठ पूजा और दिवाली के लिए, लेकिन हिंडन एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन के बाद ऐसी सभी दिक्कतें दूर हो जाएंगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

Mohan Bhagwat

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026