---Advertisement---

Ration Card Complaint: क्या राशन देने में डीलर कर रहा है आनाकानी ? तो इन नंबर्स पर करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

Ration Card Complaint: सरकारी राशन लेते वक्त अगर आपको भी काम या खराब क्वालिटी का राशन मिलता है तो आप भी आसानी से इसकी शिकायत कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 16, 2023 2:45 अपराह्न

Ration Card Complaint:
Follow Us
---Advertisement---

Ration Card Complaint: करोड़ों की आबादी वाला देश भारत। यहां की आबादी का एक बड़ा हिस्सा गरीबी रेखा से नीचे आता है। फूड सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए सराकर इन लोगों को सब्सिडी पर राशन मुहैया करवाती है और कम दाम पर लोगों को अनाज दिया जाता है। हालांकि कई बार राशन वितरण में गड़बड़ियां भी सामने आती रहती हैं। अक्सर लोगों को या तो कम राशन मिलता है या डीलर राशन देने में आनाकानी करता है। लोग इस बारे में शिकायत को करना चाहते हैं पर उन्हें इसकी जानकारी नहीं होती। अगर आप भी सरकारी राशन लेते हैं या आपको ऐसी कोई समस्या पेश आती है तो आप आसानी से इसकी शिकायत कर सकते हैं।

आसान है शिकायत करना

सबसे पहले आपको बता दें कि गरीब लोगों को यह मदद राशन की दुकान के जरिए दी जाती है। राशन दुकान चलाने वाले डीलर ही मुख्य तौर पर गड़बड़ियां करते हैं। अगर आपने भी ऐसी परेशानियों का सामना किया है तो सरकार ने आपके लिए शिकायत करना आसान बना दिया है। सरकार की ओर से हर राज्य के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। आप इन नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं और फिर तत्काल आपकी शिकायत पर कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें: Rozgar Mela: PM मोदी ने 71 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- ‘भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद की संभावना खत्म’

राज्य हेल्पलाइन नंबर्स पर करें शिकायत

आंध्रप्रदेश: 1800-425-2977
अरुणाचल प्रदेश: 03602244290
असम: 1800-345-3611
बिहार: 1800-3456-194
छ्त्तीसगढ़: 1800-233-3663
गोवा: 1800-233-0022
गुजरात: 1800-233-5500
हरियाणा: 1800-180-2087
हिमाचल प्रदेश: 1800-180-8026
झारखंड: 1800-345-6598, 1800-212-5512
कर्नाटक: 1800-425-9339
केरल: 1800-425-1550
मध्यप्रदेश: 181
महाराष्ट्र: 1800-22-4950
मणिपुर: 1800-345-3821
मेघालय: 1800-345-3670
मिजोरम: 1860-222-222-789, 1800-345-3891
नागालैंड: 1800-345-3704, 1800-345-3705
ओडिशा: 1800-345-6724 / 6760
पंजाब: 1800-3006-1313
राजस्थान: 1800-180-6127
सिक्किम: 1800-345-3236
तमिलनाडु: 1800-425-5901
तेलंगाना: 1800-4250-0333
त्रिपुरा: 1800-345-3665
उत्तर प्रदेश: 1800-180-0150
उत्तराखंड: 1800-180-2000, 1800-180-4188
पश्चिम बंगाल: 1800-345-5505
दिल्ली: 1800-110-841
जम्मू: 1800-180-7106
कश्मीर: 1800-180-7011
अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह: 1800-343-3197
चण्डीगढ़: 1800-180-2068
दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव: 1800-233-4004
लक्षद्वीप: 1800-425-3186
पुदुच्चेरी: 1800-425-1082

गलती पाई तो डीलर को हो सकती है जेल

आप अपने राज्य के हिसाब से हेल्पलाइन नंबर ऑनलाइन खोज सकते हैं। इसके लिए सरकारी वेबसाइट https://nfsa.gov.in/ पर हेल्पलाइन नंबरों की लिस्ट दी गई है। यहां से आप अपने राज्य का हेल्पलाइन नंबर निकाल सकते हैं और इन नंबरों पर कॉल करके गड़बड़ी की शिकायत कर सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित डीलर की जांच की जाएगी। अगर उसकी गलती पाई गई तो न सिर्फ उसकी डीलरशिप जाएगी, बल्कि जुर्माने से लेकर जेल तक की सजा भुगतनी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें: UP DA Hike: योगी सरकार का लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा, 4% डीए बढ़ाया, जानिए कब से मिलेगा लाभ

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026