---Advertisement---

Income Tax News: अलर्ट! एक गलती और कैंसिल हो जाएगा आपका रिटर्न! ITR दाखिल करते समय नौकरीपेशा करदाता इस फॉर्म का सावधानी से करें चयन

Income Tax News: आईटीआर दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी बीच आयकर विभाग ने टैक्सपेयर्स को कुछ सावधानियां बरतने के लिए कहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 11, 2025 4:24 अपराह्न

Income Tax News
Follow Us
---Advertisement---

Income Tax News: आईटीआर दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, कई बार सही जानकारी न होने के कारण करदाताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ जाता है। गौरतलब है बड़ी तादात में नौकरीपेशा करदाता हर साल आईटीआर दाखिल करता है, लेकिन अगर आपसे कहूं की आपकी एक गलती और रिटर्न कैंसिल हो जाएगा। आयकर विभाग द्वारा ITR दाखिल करने के लिए अलग-अलग फॉर्म मुहैया कराया जाता है। अगर नौकरीपेशा की बात करें तो उनको फॉर्म-1 (SAHAJ) दाखिल करना होता है, लेकिन अगर कोई करदाता गलत फॉर्म का चयन कर लेता है तो उसे नुकसान झेलना पड़ सकता है।

एक गलती और कैंसिल हो जाएगा आपका रिटर्न – Income Tax News

बताते चले कि आईटीआर दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी बीच आयकर विभाग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए टैक्सपेयर्स को कुछ सावधानियां बरतने के लिए कहा है। विभाग के अनुसार सही ITR फॉर्म चुनना, आम गलतियों से बचना, ई-फाइलिंग पोर्टल पर स्मार्ट यूटिलिटीज का इस्तेमाल करना। इन सब चीजों का इस्तेमाल करके आप अपना रिटर्न कैंसिल होने से बचा सकते है। गौरतलब है कि बिना जानकारी के आईटीआर दाखिल तो हो जाती है, लेकिन कई बार विभाग की तरफ से उनका रिटर्न कैंसिल हो जाता है।

करदाता सही आईटीआर फॉर्म की कैस करें पहचान?

आयकर विभाग द्वारा दी जानकारी के अनुसार “50 लाख तक की कुल आय वाले निवासी व्यक्ति की आय के स्रोत में वेतन, पेंशन, एक घर की संपत्ति से आय (उन मामलों को छोड़कर जहां हानि सामने आई है), अन्य स्रोतों से आय (जैसे बचत खातों से ब्याज, सावधि जमा आदि), कृषि आय केवल 5000 तक शामिल हैं”।

विभाग के अनुसार ऐसे करदाता फॉर्म-1 के लिए योग्य है और वह अपना आईटीआर दाखिल कर सकते है। इसके अलावा सही आईटीआर दाखिल करने के बाद विभाग को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी, और आसानी से आईटीआर दाखिल किया जा सकता है (Income Tax News)। इसके अलावा विभाग ने आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तथि को बढ़ा दिया है, जो 31 जुलाई से 15 सितंबर कर दिया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dia Mirza

जुलाई 24, 2026

Jharkhand News

जुलाई 24, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 24, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 24, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 24, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 24, 2026