---Advertisement---

‘दलित, पीड़ित, शोषित…’ क्या दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने संवेदनशील शब्दों का उड़ाया मजाक, वीडियो देख Anurag Dhanda बोले ‘शर्मनाक’

Anurag Dhanda: क्या वाकई दिल्ली की मुख्यमंत्री ने दलित जैसे शब्दों का मजाक उड़ाया। आइए जानते हैं आप नेता ने किस वीडियो को शेयर कर रेखा गुप्ता को शर्मनाक बताते हुए नजर आए हैं। जानिए मामला क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 23, 2026 5:04 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: क्या दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दलित और शोषित जैसे संवेदनशील शब्दों का मज़ाक बनाते हुए नजर आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह चर्चा में है जिसे देखने के बाद आप नेता अनुराग ढांडा भी प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं रहे। इसे शर्मनाक बताया है जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ के बीच खड़ी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दलित शोषित और पीड़ित कहकर हंसने लगती है। हालांकि इस वीडियो की पूरी सच्चाई क्या है इसकी हम कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन इस पर अनुराग ढांडा ने भी रिएक्ट किया है।

क्या वाकई रेखा गुप्ता से हो गई संवेदनशील शब्दों को लेकर गलती

आप नेता अनुराग ढांडा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “दलित, पीड़ित, शोषित….हाहाहा…” ये है दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बेहद शर्मनाक।” वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रेखा गुप्ता लोगों के बीच मौजूद है और इस दौरान उनके मुंह से दलित, पीड़ित, शोषित निकलता है। ऐसे में जोर-जोर से हंसने लगती है। वहां मौजूद बाकी लोग भी हंसते हैं लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह वीडियो इस कदर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएगा।

Anurag Dhanda ने सीएम रेखा पर किया तंज

दिल्ली के मुख्यमंत्री पर तंज करते हुए अनुराग ढांडा भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने इसे शर्मनाक बताया है। यह सच है कि आप नेता ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय रखने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं और अक्सर दिल्ली की मुख्यमंत्री पर सवाल उठाते हुए नजर आते हैं। ऐसे में दलित, पीड़ित और शोषित जैसे संवेदनशील शब्दों को लेकर एक बार फिर राजनीति में माहौल गर्म है। निश्चित तौर पर निशाने पर फिलहाल रेखा गुप्ता आई है जिन्होंने इन शब्दों का इस्तेमाल किया है। मजाक के तौर पर जहां इन शब्दों को बोलना लोगों को हजम नहीं हो रहा है। ऐसे में उन पर ताबड़तोड़ निशाना साधा जा रहा है। आप नेता ने भी इस पर सवाल उठाए हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026