---Advertisement---

Income Tax News: आयकर विभाग का बड़ा कदम! ITR-3 फार्म में किए गए कई अहम बदलाव; रिटर्न दाखिल करते समय टैक्सपेयर्स इन बातों को न करें इग्नोर

Income Tax News: आईटीआर दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और बड़ा संख्या में करदाता अपना आईटीआर दाखिल भी कर चुके है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 16, 2025 4:21 अपराह्न

Income Tax News
Follow Us
---Advertisement---

Income Tax News: आईटीआर दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और बड़ी संख्या में करदाता अपना आईटीआर दाखिल भी कर चुके है, आपको बता दें कि अभी हाल ही में आयकर विभाग ने ITR-3 फार्म और ITR-2 फार्म करदाताओं के लिए जारी किया था। मालूम हो कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आयकर विभाग ने ITR-3 फार्म में कुछ अहम बदलाव किए है। ITR-3 उन टैक्सपेयर्स के लिए है जिनकी आय बिजनेस या प्रोफेशन से आती है – जैसे डॉक्टर, वकील, फ्रीलांसर या बिजनेस करने वाले लोग शामिल है। इसके अलावा प्रॉफिट या लॉस स्टेटमेंट के साथ रिटर्न भरने के लिए भी आईटीआर-3 का इस्तेमाल किया जाता है।

आयकर विभाग ने ITR-3 फार्म में किए ये अहम बदलाव – Income Tax News

  • परिसंपत्तियों और देनदारियों की अनिवार्य रिपोर्टिंग की सीमा बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है, जिससे कई करदाताओं के लिए अनुपालन का बोझ कम हो गया है।
  • 2024-25 के असेसमेंट ईयर में जिन टैक्सपेयर्स को शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, रियल एस्टेट या क्रिप्टो करेंसी से कमाई हुई है, उनके लिए ITR-2 और ITR-3 जरूरी हो जाते हैं. Excel यूटिलिटी के आने से अब ये टैक्सपेयर्स अपनी फाइलिंग खुद कर सकते हैं, जिससे प्रोसेस आसान हो गया है.
  • इसमें उस विशिष्ट धारा के अंतर्गत टीडीएस की रिपोर्टिंग का प्रावधान है जिसके अंतर्गत कर काटा गया है।
  • टैक्स संबंधित आय की भरपाई के लिए दावा की गई कटौतियों के लिए विस्तृत प्रकटीकरण आवश्यकताएँ हैं।
  • आईटीआर-3 के अंतर्गत आभासी डिजिटल परिसंपत्तियों के लिए रिपोर्टिंग आवश्यकताओं का विस्तार किया गया है (Income Tax News)।

आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025

वैसे तो हर साल आयकर विभाग द्वारा आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई ही रखा जाता था, लेकिन इस बार विभाग ने इसे बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दिया है। यानि ITR दाखिल करने के लिए करदाताओं को अतिरिक्त समय मिल गया है। इसके साथ ही अभी तक लाखों की संख्या में करदाताओं ने आईटीआर दाखिल कर दिया है, वहीं अब वह अपने रिफंड का इंतजार कर रहे है। सरकार का फोकस अब टैक्स फाइलिंग (ITR filing 2025) को आसान, पारदर्शी और समय पर करने पर है (Income Tax News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

12 Years Of PM Modi

जून 8, 2026

Rashifal 9 June 2026

जून 8, 2026

Heatwave Alert 9 June 2026

जून 8, 2026

Anurag Dhanda

जून 8, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 8, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 8, 2026