Income Tax News: अप्रैल महीना शुरू होते ही करदाताओं के मन में कई तरह के सवाल उठने लगते है। बता दें कि अप्रैल से आईटीआर भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। हालांकि बीते साल भी यह प्रक्रिया दे से शुरू हुई थी और 15 सितंबर तक चली थी। वहीं इस बार भी मई की महीना शुरू हो चुका है और विभाग ने आईटीआर फॉर्म- 1 और फॉर्म – 4 को वेबसाइट पर जारी कर दिया है, जिससे टैक्सपेयर्स आईटीआर भर सकते है। लेकिन अगर आप पहली बार आईटीआर दाखिल करने जा रहे है, तो आपको कुछ बातों को ध्यान रखना होगा, ताकि किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। इसके लेकर विभाग ने दी अहम जानकारी दी है।
आयकर विभाग ने नए करदाताओं के लिए अहम जानकारी
दरअसल आयकर विभाग ने नए टैक्सपेयर्स के लिए कई जानकारियां दी है, ताकि आईटीआर दाखिल करते वक्त उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। दरअसल Income Tax India ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी दी है-
Filing your ITR for the first time? Don’t worry, it’s simpler than you think.
✅ Gather all Income details.
✅ Check Form 26AS & AIS.
✅ Select the right ITR Form.
✅ E-Verify and done.
Online filing and Excel utilities for ITR-1 & ITR-4 for AY 2026-27 are now available on the… pic.twitter.com/FCYP1wZFUC— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) May 22, 2026
- पहली बार आयकर दाखिल कर रहे हैं? चिंता न करें, यह जितना आप सोचते हैं उससे कहीं अधिक आसान है।
- अपनी आय से संबंधित सभी विवरण एकत्रित करें।
- फॉर्म 26AS और AIS की जाँच करें।
- सही आयकर फॉर्म चुनें।
- ई-सत्यापन करें।
- आयु संहिता 2026-27 के लिए आयकर-1 और आयकर-4 के लिए ऑनलाइन फाइलिंग और एक्सेल यूटिलिटी अब ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
- जल्दी शुरू करें, आसानी से फाइल करें और नियमों का पालन करें।
- अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें: http://incometax.gov.in
आईटीआर दाखिल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान – Income Tax News
अगर आप भी आईटीआर दाखिल करने की सोच रहे है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। दरअसल आईटीआर दाखिल करने के लिए बिल्कुल भी जल्दबाजी ना करें। खासकर जब आप नौकरीपेशा है, दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी की तरफ से कुछ फॉर्म जून तक जारी किए जाते है। कई बार गलत जानकारी दर्ज करने के लिए कारण करदाताओं का आईटीआर रिटर्न कैंसिल हो जाता है, और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा रिटर्न दाखिल करते वक्त सही फॉर्म का अवश्य चुनाव करें।
