---Advertisement---

Income Tax News: अलर्ट! आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख में कुछ घंटे शेष, टैक्सपेयर्स भूलकर भी न करें ये गलतियां, चेक करें डिटेल

Income Tax News: आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख अब बेहद करीब है। या यूं कहें कि महज कुछ ही घंटों का समय बच गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 30, 2026 5:53 अपराह्न

Income Tax News
Follow Us
---Advertisement---

Income Tax News: आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख अब बेहद करीब है। या यूं कहें कि महज कुछ ही घंटों का समय बच गया है। ऐसे में जिन टैक्सपेयर्स ने अभी तक अपना रिटर्न दाखिल नहीं किया है, उनके लिए यह आखिरी मौका है। अंतिम समय में जल्दबाजी के कारण कई लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से रिटर्न प्रोसेस होने में देरी, नोटिस या रिफंड में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आईटीआर फाइल करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है।

आईटीआर दाखिल की अंतिम तारीख जल्द

अगर आपने अभी भी रिटर्न दाखिल नहीं किया है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। बता दें कि आखिरी घंटों में पोर्टल पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में समय रहते रिटर्न दाखिल करना बेहतर रहेगा। बता दें कि आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख कल यानि 31 जुलाई है।

यानि रिटर्न दाखिल करने में महज कुछ ही घंटों का समय बच गया है। बता दें कि रिटर्न दाखिल करते समय अपनी आय के अनुसार सही आईटीआर फॉर्म चुनें। गलत फॉर्म में रिटर्न दाखिल करने पर उसे अमान्य माना जा सकता है या बाद में संशोधन की जरूरत पड़ सकती है।

इन बातों को ना करें इग्नोर

अगर आप भी आईटीआर दाखिल करने की सोच रहे है तो रिटर्न जमा करने के बाद उसका ई-वेरिफिकेशन करना बेहद जरूरी है। यदि तय समय के भीतर ITR वेरिफाई नहीं किया जाता, तो रिटर्न अधूरा माना जा सकता है। रिटर्न दाखिल करने से पहले ये दस्तावेज अपने पास रखें –

  • पैन (PAN)।
  • आधार (Aadhaar)।
  • Form 16 (यदि लागू हो)।
  • Form 26AS।
  • AIS और TIS।
  • बैंक खाते का विवरण।
  • निवेश और टैक्स बचत से जुड़े दस्तावेज।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 12, 2026

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026