---Advertisement---

IPL 2026: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को पूरे नंबर, Lungi Ngidi के लिए यह अधिकारी बना फरिश्ता; जानें अब क्या है हेल्थ अपडेट

IPL 2026: शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी लुंगी एनगिडी को सिर पर चोट लगी। इसके बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तेजी से काम करते हुए भारी ट्रैफिक के बीच ग्रीन कॉरिडोर बनाया और खिलाड़ी को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 26, 2026 11:59 पूर्वाह्न

IPL 2026
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2026: शनिवार को आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला डीसी यानी दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब की बल्लेबाजी के दौरान दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को सिर पर चोट लगी। ऐसे में उन्हें एंबुलेंस से तुरंत करोल बाग के बीएलके मैक्स अस्पताल ले जाया गया। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तेजी से एक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर प्रशंसनीय कार्य किया। दिल्ली में भारी ट्रैफिक के बाद भी एंबुलेंस सिर्फ 11 मिनट में अस्पताल पहुंच गई। ऐसे में इस पूरे ऑपरेशन की जिम्मेदारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एसीपी ने संभाली।

आईपीएल 2026 के मैच के दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किया शानदार काम

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एसीपी संजय सिंह ने लुंगी एनगिडी को तुरंत इलाज दिलाने के लिए जो काम किया, उसकी हर जगह तारीफ हो रही है। साथ ही दिल्ली पुलिस का यह कारनामा मिसाल बन गया है। जैसे ही मैच के दौरान मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति बनी, तो बीएलके मैक्स अस्पताल को चुना गया। इसके बाद खिलाड़ी को स्ट्रेचर से एंबुलेंस में चढ़ाया गया। इस दौरान लगभग 15 मिनट तक खेल रूका रहा।

दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

मैच के बाद डीसी के डायरेक्टर वेणुगोपाल राव ने कहा, ‘फिर भी, मुझे लगता है कि ये गंभीर नहीं है। वो अभी भी हॉस्पिटल में हैं। हम आगे की अपडेट देंगे, लेकिन कुछ सीरियस नहीं है।’ उधर, कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि लुंगी एनगिडी का मैक्स अस्पताल में इलाज किया गया। लेकिन राहत की बात ये रही की उन्हें कोई गंभीर इंजरी नहीं हुई है। उन्हें थोड़ी देर डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया। जिसके बाद शनिवार देर रात उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज दे दिया गया।

आईपीएल 2026 के दौरान कैसी घटी दर्दनाक घटना

दरअसल, यह पूरी घटना तब हुई, जब पंजाब किंग्स की पारी तीसरे ओवर में थी। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे और पंजाब के बैटर प्रियांश आर्या ने मिड-ऑफ की दिशा में शॉट मारा, ऐसे में लुंगी एनगिडी कैच लपकने की कोशिश में सिर के पिछली साइड के हिस्से से जमीन से टकरा गए। गिरने के बाद वह मैदान पर लेटे रहे और दर्द से कहराते रहे। ऐसे में फौरन मेडिकल की टीम मैदान पर आ गई और उन्हें अस्पताल ले गई। दिल्ली की टीम 264 रन बनाकर भी मुकाबला हार गई।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 8 November 2026

नवम्बर 7, 2026

Rain Alert 8 November 2026

नवम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 7, 2026

Jharkhand News

नवम्बर 7, 2026

Anurag Dhanda

नवम्बर 7, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 7, 2026