India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील दोनों देशों के लिए गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। व्हाइट हाउस द्वारा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की तथ्यपत्र जारी किए जाने के एक दिन बाद, अमेरिका ने चुपचाप इसके शब्दों और कुछ शर्तों में संशोधन कर दिया है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि भारत अमेरिका से कुछ दालों को आयात करेगा।
साफ शब्दों में कहें तो भारत यूएस से दाल आयात करेगा। वहीं अब सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या इससे किसानों को नुकसान होगा? मालूम विपक्ष की तरफ से लगातार यह आरोप लगाया जा रहा है कि इस डील के किसानों को नुकसान हो सकता है। हालांकि कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि इस डील से किसानों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी जरूरी अपडेट।
India-US Trade Deal पर ने अमेरिका ने जारी किया फैक्ट शीट
जानकारी के मुताबिक अमेरिका ने 9 फरवरी को एक फैक्ट शीट जारी किया, जिसमे कहा गया है कि “भारत सभी अमेरिकी इंडस्ट्रियल सामानों और कई तरह के अमेरिकी खाने और खेती के प्रोडक्ट पर टैरिफ खत्म करेगा या कम करेगा, जिसमें सूखे डिस्टिलर्स ग्रेन (DDGs), लाल ज्वार, ट्री नट्स, ताजे और प्रोसेस्ड फल, कुछ दालें, सोयाबीन तेल, वाइन और स्पिरिट, और दूसरे प्रोडक्ट शामिल हैं।” माना जा रहा है कि इससे भारत के 1.4 बिलियन से ज्यादा लोगों का बाजार अमेरिकी प्रोडक्ट के लिए खुल जाएगा।
व्हाइट हाउस ने अपनी रिलीज में कहा, “यह घोषणा भारत के साथ आगे बढ़ने का एक ठोस रास्ता दिखाती है जो एक जरूरी ट्रेडिंग पार्टनर के साथ बैलेंस्ड, आपसी व्यापार को पूरा करने के लिए प्रेसिडेंट के डेडिकेशन को दिखाती है।” गौरतलब है कि इंडिया यूएस ट्रेड डील दोनों देशों के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकता है। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने 50 प्रतिशत टैरिफ को कम करके 18 प्रतिशत कर दिया है।
ट्रेड डील के क्या किसानों को होगा नुकसान
बता दें कि कई किसान संगठन और विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर यह आरोप लगा रहे है कि इंडिया-यूएस ट्रेड डील से भारत के किसानों को नुकसान हो सकता है। हालांकि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक बयान में कहा था कि ट्रेड डील के तहत कौन से प्रोडेक्ट भारत में नहीं आएंगे उसमे – छिलके वाला अनाज, आटा, गेहूं, मक्का, चावल, बाजरा, आलू, प्याज, मटर, बीन्स, खीरा, मशरूम, दालें, फ्रोजन, सब्जियां, संतरे, अंगूर, नींबू, स्ट्रॉबेरी, मिक्स कैन्ड सब्जियां, भले ही व्हाइट हाउस फैक्ट शीट में दालों का नाम, लेकिन कृषि मंत्री ने इस मामले में सबकुछ साफ कर दिया है।
