---Advertisement---

Indian Railway: छठ, दिवाली पर बिहार, यूपी जाने वालों को मिलेगा कंफर्म टिकट, रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेनें, जानें सबकुछ

Indian Railway:

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 6, 2026 4:12 अपराह्न

Indian Railway
Follow Us
---Advertisement---

Indian Railway: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत की खबर दी है। त्योहारों के दौरान बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। साथ ही, 6 सितंबर 2026 से दिवाली के लिए एडवांस टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है। मालूम हो कि त्योहारी सीजन में दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में लोग बिहार और यूपी स्थित अपने घरों का रुख करते हैं। खासकर छठ और दीवाली के समय। इसी बीच Indian Railway ने स्पेशल ट्रेनों की शुरूआत की है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

आज से शुरू हुई दिवाली टिकट बुकिंग

अगर आप दिवाली पर ट्रेन से घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट बुकिंग को लेकर भी अहम अपडेट है। दिवाली 2026 की ट्रेन टिकट बुकिंग 6 सितंबर से शुरू हो गई है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की भीड़ और वेटिंग से बचने के लिए अपनी यात्रा पहले से प्लान करें। बता दें कि दिवाली और छठ में यूपी, बिहार जाने वाली की संख्या काफी अधिक हो जाती है।

नॉर्दर्न रेलवे ने दिल्ली, बिहार और यूपी को जोड़ने वाले कई रूटों पर अतिरिक्त ट्रेनें शुरू की हैं। इनमें नई दिल्ली-दनापुर स्पेशल भी शामिल है, जो सितंबर में निर्धारित तारीखों पर चलेगी।

Indian Railway ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक Indian Railway ने शुरू की 15 स्पेशल ट्रेनें –

  • मुंबई सेंट्रल – कटिहार – मुंबई सेंट्रल (09189/09190): 5 सितंबर से 17 नवंबर के बीच 77 अतिरिक्त फेरे।
  • कानपुर सेंट्रल – गुवाहाटी – कानपुर सेंट्रल (04127/04128): 10 सितंबर से 11 दिसंबर के बीच 14 अतिरिक्त फेरे।
  • कटिहार – अमृतसर – कटिहार (05736/05735): 9 सितंबर से 27 नवंबर के बीच 12 अतिरिक्त फेरे।
  •  डिब्रूगढ़ – कोलकाता – डिब्रूगढ़ (05932/05931): 5 सितंबर से 30 नवंबर के बीच 13 अतिरिक्त फेरे।
  • वाराणसी – दिल्ली – वाराणसी (04209/04210)
  • अयोध्या कैंट – आनंद विहार टर्मिनल (04213/04214  द्विसाप्ताहिक)
  •  चंडीगढ़ – पटना जंक्शन (04512/04511  साप्ताहिक)
  • फिरोजपुर कैंट – पटना जंक्शन (04616/04615  साप्ताहिक)
  •  आनंद विहार टर्मिनल – जोगबनी (04008/04007  साप्ताहिक)
  •  आनंद विहार टर्मिनल – मुजफ्फरपुर (04028/04027  द्विसाप्ताहिक)
  •  दिल्ली – सीतामढ़ी – दिल्ली (04010/04009  साप्ताहिक)
  • नई दिल्ली – कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट (02456/02455)
  •  बरौनी – नई दिल्ली – बरौनी स्पेशल (02563/02564)
  • दरभंगा – नई दिल्ली – दरभंगा स्पेशल (02569/02570)
Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026