Toxic Box Office Collection Day 9: साउथ सुपर स्टार यश और बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल है। फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन दम तोड़ दिया है। जिसके कारण मेकर्स के लिए 1000 करोड़ का भारी-भरकम बजट निकाल पाना मुश्किल हो गया है। इस बीच जैसे ही 4 सिंबतर 2026 को फेमस ओटीटी वेब सीरीज मिर्जापुर की फिल्म मिर्जापुर द मूवी रिलीज हुई वैसे ही टॉक्सिक के लिए खतरा बढ़ गया।
Toxic Box Office Collection Day 9 कितना हुआ?
‘टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन 4.25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 10863 शोज से हुई है। हजारों स्क्रीन के बाद भी फिल्म की कमाई बहुत ही कम रही है। बीते दिन यश और कियारा आडवाणी की इस फिल्म में 22 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। टॉक्सिक ने भारत में टोटल कलेक्शन 285.70 करोड़ कर लिया है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 42.75 करोड़ रुपए हो चुका है। इसके साथ ही टॉक्सिक का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 328.45 करोड़ रुपए हो चुका है। इस साउथ मूवी का बजट 1000 हजार करोड़ के आस-पास है। जिस रफ्तार से इसका कलेक्शन गिर रहा है , उसे देखकर मेकर्स के सामने इसका बजट निकाल पाना ही सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। 1000 करोड़ का बिग बजट इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर के लिए मुश्किल बना हुआ है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ पर कैसे डाल सकती है असर?
‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बड़ा और गहरा असर डाल सकती है। क्योंकि टॉक्सिक अपनी कहानी के कारण पहले से ही विरोधियों के निशाने पर है। ऐसे में मिर्जापुर का मूवी के रुप में आना ऑडियंस को बांट सकता है। इसके साथ ही अब तक सिनेमाघरों के बड़े हिस्से और प्राइम शोज़ पर ‘टॉक्सिक’ का कब्जा था। लेकिन ‘मिर्ज़ापुर’ के आते ही थिएटर्स ने अपने स्क्रीन्स और शोज़ बड़े पैमाने पर इसे दे दिए हैं। जिसके कारण टॉक्सिक के कलेक्शन पर इसका असर दिखेगा। हिन्दी बेल्ट में टॉक्सिक को मिर्जापुर मूवी आने के बाद बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।







