---Advertisement---

Mirzapur The Movie Review : कालीन भैया पर कितने भारी पड़े पंचायत के सचिव जी और रवि किशन? देखने से पहले जानें रियल रिव्यू

Mirzapur The Movie Review : मिर्जापुर वेब सारीज की अब फिल्म आयी है। मिर्जापुर द मूवी को 4 सिबंतर 2026 को रिलीज हो गई है। फिल्म के फर्स्ट रिव्यू भी आने लगे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 4, 2026 11:00 पूर्वाह्न

Mirzapur The Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

Mirzapur The Movie Review : ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर तबाही मचा चुकी मिर्जापुर वेब सारीज की अब फिल्म आयी है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ को 4 सिबंतर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। इसीलिए बड़े पर्दे पर इसे देखने के लिए ऑडियंस पूरी तरह से बेताब है। इसके आते ही फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से शानदार और धमाकेदार रिव्यू मिल रहे हैं। इस वेब सारीज को थिएटर में एक भौकाल के रुप में देखा जा रहा है। मुन्ना भैया की वापसी की वापसी के साथ रवि किशन और पंचायत सीरीज के सचिव जी का किरदार दिल जीतने वाला है। मिर्जापुर सीरीज के तीनों पार्ट जो लोग देख चुके हैं, उन्हें इस मूवी में काफी कुछ हटकर देखने को मिलने वाला है। कालीन भैया  यानी करी पंजब त्रिपाठी इस  बार अलग ही अवतार में दिख रहे हैं।

Mirzapur The Movie Review  में जानें कौन किस पर भारी पड़ा?

जाने-माने मूवी क्रिटिक taran adarsh ने फिल्म के रिव्यू देते हुए इस 5 में से 4 स्टार दिया हैं। इसके साथ ही एक्स पर लिखा, ज़बरदस्त एंटरटेनर… मशहूर वेब सीरीज़ अब बड़े पर्दे पर आ गई है – और नतीजा है एक ज़बरदस्त, बेबाक और बेहतरीन एंटरटेनर जो पूरी तरह कामयाब रही है… पक्का हिट।

यह ज़रूरी बात है… MirzapurTheMovie सीरीज़ के किसी लंबे एपिसोड जैसी नहीं लगती… यह एक फ़िल्म जैसी लगती है – बड़ी, ज़बरदस्त और कहीं ज़्यादा सिनेमैटिक; साथ ही इसमें वही रॉ फ़्लेवर, एटीट्यूड और स्पिरिट भी है जिसने इस वेब सीरीज़ को इतना मशहूर बनाया था। उन्होंने  हर किरदार को जीमकर तारीफ की है। जहां उन्होंने पंकज त्रिपाठी सबसे हटकर बताया है, वहीं, रवि किशन की एक्टिंग को आउट स्टेंडिग बताई है। वहीं, पंचायत वाले सचिव जी यानी कि जितेंद्र की एक्टिंग को सुपर से भी ऊपर बताया है।

बीना भाभी और बाउजी  की कहानी दिल छू रही

वहीं, राहुल गुप्ता नाम के यूजर ने मिर्जापुर द मूवी के रिव्यू देते हुए एक्स पर लिखा, MirzapurThe Movie के इस सीन में  बीना भाभी और बाउजी पूरी तरह से सब पर भारी पड़ गए! “शेर की उमर ज़्यादा है, लेकिन बूढ़ा नहीं हुआ।” क्या संवाद है! बिल्कुल रोंगटे खड़े हो गए। मिर्ज़ापुर फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है!

 

पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल की एक्टिंग क्या बनावटी है?

Vishwajit Patil नाम के यूजर ने एक्स पर मिर्जापुर द मूवी के रिव्यू देते हुए लिखा, एक बहुत बड़ी गड़बड़ और सिरदर्द! MirzapurTheMovie पूरी तरह से बेकार है।भारत की सबसे बड़ी OTT फ़्रैंचाइज़ी पर बनी इस बहुप्रतीक्षित फ़िल्म का नतीजा एक शोर-शराबे वाली, खोखली और बुरी फ़िल्म के तौर पर निकला है। पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल भी इस बुरी फ़िल्म को नहीं बचा पाए। वे अपने पुराने मशहूर किरदारों की नकल करने की बहुत ज़्यादा कोशिश करते हैं, जिससे उनकी एक्टिंग बनावटी और बार-बार दोहराई जाने वाली लगती है, जिसमें ज़ोरदार और अजीब डायलॉग्स भरे हुए हैं। कालीन भैया और गुड्डू पंडित के बीच का ज़बरदस्त तनाव इसमें बिल्कुल भी नहीं दिखता।

‘मिर्जापुर द मूवी’ की स्टोरी और स्टारकास्ट 

‘मिर्जापुर द मूवी’ की स्टोरी की बात करें तो सीजन 3 के आगे की नहीं है, बल्कि यह साल 2018 में आए पहले सीजन के टाइमलाइन एपिसोड 6 और 7 के बीच की एक अनसुनी और अनदेखी कहानी है। जिसमें ‘मिर्ज़ापुर की गद्दी’ को हासिल करने के लिए गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया आपको में लड़ते हुए दिख रहे हैं। गुरमीत सिं के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट 250 करोड़ के आस-पास है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रवि किशन,सोनल चौहान और रसिका दुगल जैसे बड़े कलाकार हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Tiger Shroff

अक्टूबर 22, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 22, 2026

Ramayana Advance Booking

अक्टूबर 22, 2026