Samay Raina : ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो की डार्क और अश्लील कॉमेडी के कारण समय रैना ने पुलिस थाने के काफी चक्कर लगाए हैं। इसके साथ ही उन्हें काफी बायकोट और विरोध को झेलने पड़ा है। लेकिन जब से समय रैना ने अपनी पूरी जर्नी को शो के रुप में दिखाया है, तब से उनके दुश्मन भी दोस्त बन गए हैं। मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना को अभी हालहि में साइबर-जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सम्मान दिया है। जिसके कारण हर तरह उनके डूबने से लेकर दोबारा उठने तक की कहानी की चर्चा हो रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि, अपनी पंच लाइन और कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाला समय रैना एक समय भंकर एंजाइटी और डिप्रेशन को झेल चुके हैं। इससे निबटने के लिए उन्होंने तो तरीके बताए थे। जिन्हें मानसिक रुप से परेशान लोग आजमा सकते हैं।
Samay Raina ने एंजाइटी को कम करने के लिए किया ये काम
समय रैना ने अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के विवाद और उसके बाद आए गंभीर एंग्जाइटी अटैक से बचने के लिए दो तरीके आजमाए थे। उन्होंने बताया था कि, घूमनe यानी की अगर आप इस समय यात्रा करते हैं तो मानसिक तनाव कम होता है। उन्होंने इसी का सहारा भी लिया था। दरअसल, हेल्थ एक्सपर्ट भी मानते हैं कि, अगर नई जगह पर जाया जाए और घूमें तो दिमाग में मूड सही करने वाले डोपामाइन और एंडोर्फिन हार्मोंस का स्त्राव बढ़ता है। जिसकी वजह से घबराहट और एंजाइटी कम होती है। वहीं, तनाव को बढ़ाने वाले ‘कोर्टिसोल’ हार्मोंस भी कम होते हैं। इससे जिंदगी में बदलाव होता है और इसका फायदा भी मिलता है।
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-psych.w.prakhar
नई चीजों को देखने से कम होता है तनाव
एंजाइटी और टेंशन से बचने के लिए समय रैना ने नई चीजों को देखना शुरु किया। जिसके कारण उनका दिमाग हल्का हुआ और इसने काम किया। मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट भी मानते हैं कि, नई चीजें देखकर मस्तिष्क में डोपामाइन हार्मेन बढ़ता है। जिससे मूड सही होता है। क्योंकि नई चीजें दिमाग को खुशी देती हैं। इससे फोकस का बदलाव भी होता है। जिससे दिमाग टेंशन वाली चीजों से बचता है। इस दौरान आप कुछ नया सीख सकते हैं या फिर कुछ नया देख सकते हैं।







