---Advertisement---

Toxic Box Office Collection Day 8: ‘हनुमान अंश’ के सामने यश की 700 करोड़ी हुई चारों खाने चित्त, कमाई में नहीं चल सका ‘राॅकी भाई’ का जादू

Toxic Box Office Collection Day 8: यश की फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थी लेकिन जिस तरह से इसने सिनेमाघर में कमाल दिखाया है लोगों को हैरान कर रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इसके सामने हनुमान अंश का दबदबा देखा जा रहा है जानिए पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 3, 2026 11:44 पूर्वाह्न

Toxic Box Office Collection Day 8
Follow Us
---Advertisement---

Toxic Box Office Collection Day 8: 700 करोड़ के बजट में गीतू मोहनदास की फिल्म टॉक्सिक का निर्माण हुआ था और साउथ के सुपरस्टार यश के फैंस इसका इंतजार कर रहे थे। उम्मीद थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर कमाई करेगी। ओपनिंग 101 करोड़ का हुआ तो ऐसा लगा जैसे बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के सभी रिकॉर्ड्स टूटने वाले हैं लेकिन दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई धड़ाम हुई जो अब तक उठ नहीं सकी है। इस सबके बीच लगातार 27 दिन से बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश का दबदबा देखा जा रहा है। आइए जानते हैं आखिर टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8 क्या रहा है।

Toxic Box Office Collection Day 8 में देखें यश की कितनी रही कमाई

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8 की बात करें तो फिल्म की कमाई 5.10 करोड़ रुपए बताई जा रही है जहां हिंदी में 3.15 करोड़, कन्नड़ में 1.35 करोड़, मलयालम में 0.03 करोड़, तमिल में 0.17 करोड़ और तेलुगु में 0.40 करोड़ रुपए बताया गया है। इसके साथ ही भारत में कुल कलेक्शन 234.70 करोड़ रुपए हो चुकी है। इसके साथ ही अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो कहा जा रहा है कि यश की फिल्म ने 322 करोड़ रुपए छापे हैं।

देखें कैसे हनुमान अंश के सामने धड़ाम हुई यश की टॉक्सिक

रिपोर्ट्स की बात करें तो नीम करोली बाबा पर आधारित हनुमान अंश लगभग 2 करोड़ के बजट में तैयार की गई है लेकिन इसने लगातार 27 दिन तक लोगों को इंप्रेस किया है। कलेक्शन भारत में 62 करोड़ से ज्यादा की हो चुकी है। इसका मतलब साफ है कि इसने बॉक्स ऑफिस पर वह कमाल दिखाया है जो सबके बस की बात नहीं है। निश्चित तौर पर टॉक्सिक के सामने इसका पूरा दबदबा देखा जा रहा है। वहीं इस सबके बीच आखिर आगे टॉक्सिक किस तरह से अपना दबदबा दिखा पाती है यह देखना खास है। जहां रिपोर्ट्स की बात करें तो तो फिल्म को बनने में लगभग 500 से 700 करोड़ रुपए लगे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Tiger Shroff

अक्टूबर 22, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 22, 2026

Ramayana Advance Booking

अक्टूबर 22, 2026