---Advertisement---

Toxic Movie Review: स्क्रीनप्ले में दिक्कत! सिर्फ इस वजह से धमाका कर सकती है फिल्म, दर्शकों की प्रतिक्रिया देख यश के फैंस पकड़ लेंगे माथा

Toxic Movie Review: क्या आप भी यश के फैन है और फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे तो आइए जानते हैं आखिर इसे देखने के बाद यूजर्स क्या कह रहे हैं क्या वाकई यह फिल्म मुश्किलें बढ़ा सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 26, 2026 12:04 अपराह्न

Toxic Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

Toxic Movie Review: क्या आप भी इस इंतजार में बैठे थे कि आखिर यश की फिल्म कैसी होगी जब आप टिकट की बुकिंग कर सके। अगर आप भी साउथ सुपरस्टार के जबरा फैन है तो सोशल मीडिया पर टॉक्सिक मूवी रिव्यू फिलहाल ट्रेंड कर रहा है और लोग इस पर प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं। दर्शक जो फिल्म को देखकर बाहर निकले हैं वह अपनी अपनी बात रखने में पीछे नहीं हैं। इस सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या वाकई जिस तरह की उम्मीद फैंस ने की थी उस पर टॉक्सिक मूवी रिव्यू खड़ी हुई है। आखिर इसे देखने के बाद यश के फैंस क्या कह रहे हैं।

क्या है यश की टॉक्सिक में कमी

अगर आप भी टॉक्सिक मूवी रिव्यू जानना चाहते हैं और फिल्म देखने के लिए इंतजार करते हैं तो बता दे सोशल मीडिया पर लोगों की अपनी अपनी राय है। जहां पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों कमेंट्स देखने को मिल रहा है। हालांकि इस दौरान सबसे ज्यादा लोग जो कह रहे है वह है कि अगर आप यश के फैन है और उनके स्टाइल के दीवाने हैं तो आप इसे इंजॉय कर सकते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स की माने तो स्क्रीनप्ले में दिक्कत बताई जा रही है। कई जगहों पर फिल्म आपको स्लो नजर आ सकते हैं लेकिन अंत तक यश के फैंस उनके ओहदे, स्टाइल और डायलॉग के दीवाने हो जाएंगे।

टॉक्सिक में क्या है अच्छा और बुरा

टॉक्सिक मूवी रिव्यू को देखने के बाद एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “अभी टॉक्सिक देखी और यह सच में कमाल है। स्क्रीन पर यश का अंदाज जबरदस्त है उनका एटीट्यूड, विजुअल, एक्शन और फिल्म का माहौल सब कुछ एकदम अलग और शानदार है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसे बड़े पर्दे पर ही देखा जाना चाहिए। एक और रिव्यू में टॉक्सिक को लेकर कहा गया कि यह सबके लिए बुरे सपने में बदल जाती है। तकनीकी रूप से धूम मची है लेकिन लेखन और स्क्रीनप्ले की वजह से यह फिल्म डूब गई। किरदारों का ठीक से परिचय नहीं दिया गया। कहानी का कोई साफ बहाव नहीं है और यह इतनी उलझी हुई है कि आपको समझ में नहीं आता है कि क्या हो रहा है।”

Toxic Movie Review में क्या है खासियत

हालांकि लोग डायलॉग और एडिटिंग को लेकर भी नेगेटिव कमेंट्स कर रहे हैं। जहां लोगों का कहना है कि इसकी स्क्रीन प्रेजेंश, कुछ सीन और बेहतर तरीके से फिल्माया गया। क्लाइमैक्स ही इसकी कुछ अच्छी बातें हैं। इसे पूरा देखना मुश्किल है। कुछ लोग इसे डिजास्टर भी बता रहे हैं लेकिन टॉक्सिक मूवी रिव्यू में लोगों का कहना है कि यश के फैंस इसे पसंद कर सकते हैं।

 

बता दें कि गीतु मोहनदास के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी जैसी एक्ट्रेसेस नजर आई है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1

सितम्बर 5, 2026

Taapsee Pannu

सितम्बर 5, 2026

Panchayat 5

सितम्बर 5, 2026

Varun Dhawan

सितम्बर 5, 2026

Salman Khan

सितम्बर 5, 2026

Akshay Kumar

सितम्बर 4, 2026