---Advertisement---

Indian Railways: गुड न्यूज! दिल्ली से जैसलमेर के बीच चलेगी नई सुपरफास्ट ट्रेन, पर्यटन, व्यापार के लिए ऐसे साबित होगा गेमचेंजर; किराया जान खिल उठेगा चेहरा

Indian Railways: अगर आप भी ठंड में रेगिस्तान और जैसलमेर का प्लान बना रहे है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 29, 2025 1:28 अपराह्न

Indian Railways
Follow Us
---Advertisement---

Indian Railways: अगर आप भी ठंड में रेगिस्तान और जैसलमेर का प्लान बना रहे है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल भारतीय रेलवे ने दिल्ली से सीधा जैसलमेर के लिए सुपरफास्ट ट्रेन की शुरूआत की है। सबसे खास बात है कि यह है कि यह बाकी ट्रेनों के मुकाबले काफी समय लेती है, जो इसको और स्पेशल बनाता है। वहीं इस ट्रेने के शुरू होने से पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकता है। मालूम हो कि बड़ी संख्या में विदेशी टूरिस्ट जयपुर, जैसलमेर, उदयपुर का रूख करते है। यही कारण है कि यह ट्रेन एक गेमचेंजर साबित हो सकती है। चलिए आपको बताते है इस ट्रेन से जुड़ी सभी अहम जानकारी।

दिल्ली से जैसलमेर के बीच होगा नई सुपर फास्ट ट्रेन का संचालन

अभी दिल्ली से जैसलमेर जानें में काफी लंबा वक्त लगता है। लेकिन अब जैसलमेर एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से इसकी दूरी काफी कम हो जाएगी। यही नहीं यह ट्रेन जयपुर, उदयरपुर होते हुए अपने अंतिम गंतव्य तक पहुंचेगी। अगर इस ट्रेन के रूट की बात करें तो यह ट्रेन दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन से रेवाड़ी, जयपुर, जोधपुर होते हुए जैसलमेर पहुंचेगी। इसके अलावा यह ट्रेन यात्रियों के साथ-साथ पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को एक नई ऊर्जा प्रदान करने जा रहा है।

ट्रेन की टाइमिंग और किराया जान खिल उठेगा चेहरा – Indian Railways

अगर जैसलमेर सुपरफास्ट ट्रेन की टाइमिंग की बात करें तो यह ट्रेन सकूरबस्ती से शाम 5 बजकर 10 मिनट पर चलेगी। फिर 7 बजकर 10 मिनट पर रेवाड़ी पहुंचेगी। उसके बाद यह ट्रेन 10 बजकर 40 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। अगले दिन सुबह तड़के 3 बजकर 50 मिनट पर जोधपुर पहुंचेगी और फिर यह ट्रेन सुबह 9 बजे जैसलमेर पहुंच जाएगी। अगर इसके किराए की बात करें तो इस ट्रेन में स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड एसी और फर्स्ट एसी शामिल है। किराए की बात करें तो स्लीपर के लिए यात्रियों को 495 रूपये देने होंगे। वहीं थर्ड एसी के 1300 रूपये देने होंगे, सेकेंड एसी के लिए 1830 रूपये और फर्स्ट एसी के लिए 3065 रूपये देने होंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 17, 2026

कल का मौसम 18 April 2026

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026