---Advertisement---

ड्रग तस्करों से पंजाब के युवाओं की जिंदगी बचाने के लिए CM Bhagwant Mann तत्पर, पुलिस ने की गिरफ्तारी के साथ इन चीजों की बरामदगी

CM Bhagwant Mann: युद्ध नाशियन अभियान के जरिए किस तरह से पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है और यह कहीं ना कहीं मुख्यमंत्री की वजह से संभव हो सका है। जानिए पूरी खबर क्या है। यह ऑपरेशन अपराधियों के लिए झटके से कम नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 31, 2026 1:24 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में नशे का खात्मा करने के लिए सरकार की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। आज के युवाओं को इससे दूर रखा जा सके इसके लिए सीएम भगवंत मान की तरफ से शिक्षा से लेकर खेल तक में अलग-अलग सुविधा प्रदान की जा रही है। ऐसे में पंजाब पुलिस को 546वें दिन युद्ध नाशियन विरुद्ध में बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां न सिर्फ ड्रग तस्करों को पकड़ा गया है जबकि बड़ी मात्रा में नशे की चीजों की जब्ती की गई है। आइए जानते हैं सीएम भगवंत मान की पुलिस ने कैसे ऑपरेशन को अंजाम दिया।

CM Bhagwant Mann की पुलिस का देखें ड्रग तस्करों पर वार

पंजाब पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है और बताया है कि ड्रग नेटवर्क के खिलाफ अपनी लगातार कार्रवाई को जारी रखते हुए उन्होंने 65 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं उनके पास से 731 ग्राम हेरोइन और 10 किलो अफीम मिला। इतना ही नहीं 268 किलो पोस्ता भूसा, 140 नशीली गोलियां और ड्रग से कमाए गए 3500 बरामद किए गए। जाहिर तौर पर इन अपराधियों की गिरफ्तारी और उनके पास से नशीली पदार्थ की बरामदगी पंजाब पुलिस की सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है।

पंजाब के कोने-कोने से हो रही ड्रग्स की जब्ती

सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर युद्ध नाशियन विरोध अभियान को चलाया जा रहा है और ऐसे में राज्य को नशा मुक्त बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। जहां रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब पुलिस ने 6 लोगों को नशा मुक्ति और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए समझाया और प्रेरित किया है। सीएम भगवंत मान की सरकार किसी के साथ अन्याय ना हो और पंजाब को ड्रग फ्री बनाया जा सके इसके लिए लगातार काम कर रही है। जहां तक हो सके कोने-कोने से ऐसे तस्करों को ढूंढ रही है जो इन चीजों को अंजाम देते हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

Basavaraj Rayareddy

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026