---Advertisement---

Indian Russian Oil Purchase: क्या भारत रूस से नहीं खरीदेगा तेल? देश में आसमान छू सकते हैं पेट्रोल, डीजल के रेट! समझे इसके मायने

Indian Russian Oil Purchase: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर लगातार यह दावा कर रहे है कि भारत जल्द ही रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 23, 2025 3:29 अपराह्न

Indian Russian Oil Purchase
Follow Us
---Advertisement---

Indian Russian Oil Purchase: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर लगातार यह दावा कर रहे है कि भारत जल्द ही रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा, हालांकि इसे लेकर भारत की तरफ से किसी प्रकार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन एक इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक रूसी तेल की देश की सबसे बड़ी निजी खरीदार, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, मॉस्को से अपने कच्चे तेल के आयात में भारी कटौती करने या उसे पूरी तरह से बंद करने की योजना बना रही है।

सरकारी रिफाइनरियाँ भी नए प्रतिबंधों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अपनी खरीद योजनाओं का पुनर्मूल्यांकन कर रही हैं। जिसके बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भारत में पेट्रोल, डीजल के दाम महंगे होने जा रहे है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी जानकारी।

क्या भारत रूस से नहीं खरीदेगा पेट्रोल – Indian Russian Oil Purchase

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि भारत जल्द रूसी तेल खरीदना बंद कर सकता है। बता दें कि भारत की तरफ से अभी तक इसे लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है, ना ही किसी प्रकार की अधिकारिक घोषणा की गई है। बता दें कि गुरुवार को तेल की कीमतों में लगभग 3% की बढ़ोतरी हुई।

ब्रेंट क्रूड वायदा 0428 GMT तक 1.94 डॉलर या 3.1% बढ़कर 64.53 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 1.89 डॉलर या 3.2% बढ़कर 60.39 डॉलर प्रति बैरल हो गया। यही कारण है भारत इसे लेकर समीझा कर रहा है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल है कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देता है तो क्या पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी होगी।

क्या बढ़ने जा रहे है पेट्रोल, डीजल के रेट?

तेजी से एक खबर फैल रही है, जिसमे कहा जा रहा है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर सकता है। हालांकि भारत सरकार की तरफ से इसे लेकर किसी प्रकार की अधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है, लेकिन यह थोड़ा मुश्किल होगा, क्योंकि भारत रूस का अच्छा दोस्त है और रूस भारत की हमेशा मदद करता हुआ आ रहा है, तो यह उम्मीद कम है कि भारत पूरी तरह से तेल खरीदना बंद कर देगा। वहीं अगर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की बात करें तो इसकी उम्मीद कम है, हालांकि यह तो आने वाले समय में ही पता लगेगा कि आखिर भारत रूस से तेल खरीदारी कितना कम करता है या नहीं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

अप्रैल 27, 2026

Donald Trump

अप्रैल 27, 2026

Rishabh Pant

अप्रैल 27, 2026

Rashifal 27 April 2026

अप्रैल 26, 2026

अप्रैल 26, 2026

Rain Alert 27 April 2026

अप्रैल 26, 2026