---Advertisement---

IndiGo Airlines ने ग्राहकों पर फोड़ा परेशानी का बम, अब चाहकर भी नहीं उठा सकेंगे इस सर्विस का लाभ

IndiGo Airlines ने अपनी एक खास सर्विस को बंद कर दिया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 27, 2024 12:17 अपराह्न

IndiGo Airlines
Follow Us
---Advertisement---

IndiGo Airlines: किफायती कीमत में यात्रियों को हवाई सफर का आनंद देने वाली IndiGo Airlines ने एक बेहद खास और काम की सर्विस को बंद कर दिया है। जिसकी वजह से अब IndiGo Airlines से यात्रा कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पकड़ेगा। इंडिगो एयरलाइंस ने फास्ट फॉरवर्ड सर्विस को बंद करने का एलान किया है। इस सुविधा के अंतर्गत यात्री थोड़ा एक्सट्रा चार्ज देकर एयरपोर्ट पर बिना किसी लाइन में लगे चेक इन के साथ बोर्डिंग कर सकते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं कर सकेंगे।

IndiGo Airlines ने बंद की फास्ट फॉरवर्ड सेवा

फास्ट फॉरवर्ड सेवा की सुविधा के लिए घरेलू उड़ान पर 650 का चार्ज लिया जाता था। वहीं, विदेशी उड़ान के लिए ये कीमत 850 रुपए थी। लेकिन अब वो इसका लाभ नहीं ले सकेंगे। अब यात्रियों को एयरपोर्ट पर जाकर सामान की चेकइन लाइन में लगकर कराना पड़ेगा। इससे उनका समय जाएगा। क्योंकि पहले फास्ट फॉरवर्ड सेवा का लाभ लेकर यात्री किसी भी समय अपना सामान जमा करा सकता था। लेकिन अब ऐसा नहीं कर सकेगा।

सर्विस बंद करने का कारण आया सामने

इस सर्विस को बंद करने का कारण एक फर्जीवाड़ा बताया जा रहा है। एयर लाइन के इंद्रजीत और रामाकृष्ण नाम के दो कर्मचारियों को धोखाधड़ी करते हुए पाया गया है। जिसके बाद एयर लाइन ने ये एक्शन लिया है। इन दोनों पर आरोप है कि, इन कर्माचारियों से यात्रियों से पैसे तो ले लिए लेकिन इन पैसों को एयरलाइन में जमा नहीं कराया। जिसके बाद ये बड़ा एक्शन लिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026