---Advertisement---

इस दिन आ सकती है ITR Refund की राशि, बस करना होगा ये काम  

ITR Refund: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइलिंग करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई को समाप्त हो चुकी है। ऐसे में अब देखा जाए तो जिन भी लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न के लिए दाखिल कर दिया है, अब वह सोच रहे हैं कि आयकर विभाग कब उनके खाते में रिफंड की रकम भेजेगा। साथ ही ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 2, 2023 12:01 अपराह्न

ITR Refund
Follow Us
---Advertisement---

ITR Refund: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइलिंग करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई को समाप्त हो चुकी है। ऐसे में अब देखा जाए तो जिन भी लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न के लिए दाखिल कर दिया है, अब वह सोच रहे हैं कि आयकर विभाग कब उनके खाते में रिफंड की रकम भेजेगा। साथ ही आप मिलने वाली रिफंड की राशि को कैसे अपने मोबाइल से चेक (स्टेटस) कर पाएंगे हम इसे भी बताने वाले हैं। ऐसे में सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि आखिरकार यह इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) रिफंड होता क्या है ? चलिए बिना देर किए हुए समझते हैं। 

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) रिफंड को ध्यान से समझे

बता दें कि आयकर विभाग ने 31 जुलाई तक सभी टैक्स पेयर को मौका दिया था, कि वह  इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइलिंग के लिए आवेदन कर लें। ऐसे में जिन लोगों ने ITR फाइलिंग नहीं की होगी। उनको इनकम टैक्स नोटिस भेज सकता है। बता दें कि अभी भी आप सभी टैक्सपेयर्स 5000 रुपए का जुर्माना देकर ITR फाइलिंग कर सकते है। 

बहरहाल जिन भी लोगों ने समय रहते आयकर विभाग को इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइलिंग कर दी थी। ऐसे में जिन भी लोगों ने औसत से अधिक टैक्स फाइलिंग कर दी थी। ऐसी स्थिति में आयकर विभाग उन सभी टैक्सपेयर्स को एक रिफंड जारी करता है। जो कि देखा जाए तो यह प्रक्रिया ई-वेरिफिकेशन के आधार पर ही किया जाता है। आयकर विभाग गहनता से अध्ययन करके ही जो लोग विभाग में मुताबिक पात्र होते हैं, वह उन्हें SMS या फिर मेल के जरिए जानकारी देता है। 

सभी टैक्सपेयर्स ऐसे करें रिफंड का स्टेटस चेक 

देखा जाये तो यह बात बिल्कुल सही है, कि प्रायः देखा गया है टैक्स फाइलिंग के बाद कुछ दिनों के भीतर टैक्स रिफंड अमूमन आ ही जाता है। ऐसे में देखा जाये तो इस बार 16 दिनों के बाद रिफंड आने की पूरी संभावना जताई जा रही है। अब बड़ा सवाल यह है, कि आखिरकार कोई टैक्सपेयर्स कैसे रिफंड के स्टेटस को चेक कर पाएगा। आइए जानते हैं।    

जानकारी के मुताबिक सबसे पहले सभी टैक्सपेयर्स ई-फाइलिंग पोर्टल www.incometaxindiaefiling.gov.in पर विजिट करें। इसके बाद पूछी जा रही जानकारी को भरते हुए आगे बढ़े। बता दें कि इसमें आपको पैन, आधार, जन्म दिन की तिथि, पासवर्ड आदि की जानकारी ली जाएगी। इसे फील करने के बाद अगला पेज आपके सामने खुलेगा। ऐसे में अब आपको ‘माइ अकाउंट सेक्शन’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक रिव्यू रिटर्न्स का ऑप्शन आएगा। ऐसे में आपको इसके ऊपर क्लिक करके अपने स्टेटस की जानकारी ले सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।       

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026