Jammu-Srinagar Vande Bharat Train का इतना होगा किराया, स्वादिष्ट भोजन के साथ यात्रियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं, मात्र 12 घंटे में पहुंचे दिल्ली से श्रीनगर

Jammu-Srinagar Vande Bharat Train: 2 मई से आम यात्रियों के लिए जम्मू से श्रीनगर तक ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।

Jammu-Srinagar Vande Bharat Train

फाइल फोटो

Jammu-Srinagar Vande Bharat Train: 2 मई से आम यात्रियों के लिए जम्मू से श्रीनगर तक ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा, जिससे लाखों यात्रियों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है। बता दें कि बीते दिन यानि 30 अप्रैल को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। बता दें कि Jammu-Srinagar Vande Bharat Train पहले कटरा से चलती थी, लेकिन अब इसका रूट बढ़ा दिया गया है। साथ ही इसके किराए की जानकारी सामने आ गई है कि जम्मू से श्रीनगर तक कितनी किराया लगने वाला है। साथ ही दिल्ली से श्रीनगर की भी पहुंच आसान हो गई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Jammu-Srinagar Vande Bharat Train का कितना होगा किराया?

रेलवे की तरफ से टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। अगर किराए की बात करें तो ट्रेन नंबर 26401 जो सुबह जम्मूतवी से 6.20 मिनट पर चलेगी और श्रीनगर 11.10 मिनट पर पहुंचेगी। अगर किराए की बात करें तो चेयर कार के लिए यात्रियों को देने होंगे 855 रूपये और एग्जीक्यूटिव कार के लिए देने होंगे 1585 रूपये।

वहीं अगर दूसरी ट्रेन की बात करें तो यह ट्रेन दोपहर 1.20 मिनट पर जम्मू से रवाना होगा और श्रीनगर शाम 6.05 मिनट पर पहुंचेगी। अगर किराए की बात करें तो चेयर कार के लिए यात्रियों को 1020 रूपये और एग्जीक्यूटिव कार के लिए 1780 रूपये देने होंगे। वहीं Jammu-Srinagar Vande Bharat Train करीब 4 घंटे 50 मिनट में यह दूरी तय करेगी।

दिल्ली से मात्र 12 घंटे में पहुंचे श्रीनगर

बता दें कि Jammu-Srinagar Vande Bharat Train से दिल्ली से भी श्रीनगर की दूरी काफी कम हो गई है। मात्र 12 घंटे में दिल्ली से श्रीनगर तक पहुंचा जा सकेगा। चलिए आपको बताते है पूरी प्लान, अगर आप सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन पकड़ते तो आपको यह ट्रेन करीब 12.43 मिनट पर जम्मू तवी पहुंचा देगी। ट्रेन से उतरने के बाद आप Jammu-Srinagar Vande Bharat Train ले सकते है जो दोपहर 1.20 मिनट पर जम्मू से रवाना होगा और शाम 6.05 मिनट पर श्रीनगर पहुंच जाएगी।

यानि अब आपको कश्मीर जाने में दो दिन का समय नहीं लगेगा। एक ही दिन में दिल्ली से श्रीनगर की दूरी तय की जा सकेगी। इसके अलावा कई अन्य ट्रेन भी है, जिससे आप जम्मू पहुंच सकते है और वहीं से ट्रेन लेकर सीधा श्रीनगर। यानि जम्मू के साथ-साथ दिल्ली से भी कश्मीर की दूरी कम हो गई है।

स्वादिष्ट भोजन के साथ यात्रियों को मिलेंगी खास सुविधाएं

जानकारी के मुताबिक Jammu-Srinagar Vande Bharat Train रूट में यात्रियों को स्वादिष्ट भोजन के साथ-साथ लोकल डिश में मिलेंगी, ताकि यात्री लोकल फूड का भी लुत्फ उठा सके। इसके साथ-साथ ट्रेन के अंदर गर्म पानी की सुविधा, हीटर, सीसीटीवी केमरे, चार्जिंग पोर्ट और सबसे अहम ट्रेन के भीतर सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे।

मालूम हो कि जम्मू-श्रीनगर  थोड़ा संवेदनशील है, जिसकी वजह से ट्रेन के अंदर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

 

 

 

Exit mobile version