---Advertisement---

Jio Cinema: क्या बंद हो रहा है Mukesh Ambani का Jio सिनेमा? IPL, Big Boss कहां देखें? जानें पूरी डिटेल

Jio Cinema: इसी बीच जियो सिनेमा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल जियो सिनेमा और Disney Plus Hotstar का जल्द ही विलय होने जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 20, 2024 12:34 अपराह्न

Jio Cinema
Follow Us
---Advertisement---

Jio Cinema: Mukesh Ambani की कंपनी रिलायंस डिजिटल प्लेटफार्म पर अपना वर्चस्व स्थापित करने में लगी हुई है। इसी बीच जियो सिनेमा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल Jio Cinema और Disney Plus Hotstar का जल्द ही विलय होने जा रहा है। मालूम हो कि जियो सिनेमा के पास भारत में क्रिकेट मैचों के डिजिटल अधिकार हैं। वहीं अगर Disney Plus Hotstar की बात करें तो उसके पास सभी आईसीसी टूर्नामेंटों के अधिकार हैं। माना जा रहा है कि इन दोनों के विलय होने के बाद मुकेश अंबानी द्वारा डिजिटल क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते है।

Jio Cinema और Disney Plus Hotstar का होगा विलय

मिली जानकारी के अनुसार Reliance और Disney ने फरवरी 2024 में मिलकर एक नई कंपनी बनाई, इस कंपनी की कीमत 8.5 बिलियन डॉलर (लगभग 71455 करोड़ रुपये) है। इस नई चैनल के पास 120 टीवी चैनल और दो स्ट्रीमिंग सर्विस हैं जिनका नाम Jio सिनेमा और Disney+ Hotstar है। हालांकि इस कंपनी को लेकर किसी भी प्रकार की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

जियो सिनेमा और Disney Plus Hotstar विलय होने का कारण

Disney Plus Hotstar के पास बेहतर लाइव स्ट्रीमिंग टेक्नोलॉजी है। इसकी वजह से सभी स्पोर्ट्स इवेंट के होस्टिंग राइट्स जियो सिनेमा से हॉटस्टार पर ट्रांसफर किए जा रहे हैं। दूसरा पहलू यह भी है कि हॉटस्टार का लाइव स्ट्रीमिंग में रिकॉर्ड काफी जबरदस्त है। वहीं माना जा रहा है कि सभी खेलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शिफ्ट किए जाने का लक्ष्य जनवरी 2025 निर्धारित की गई है।

IPL, Big Boss कहां देख सकेंगे श्रोता?

मिली जानकारी के अनुसार Jio Cinema और Disney Plus Hotstar का विलय होने के बाद श्रोता IPL, Big Boss Disney Plus Hotstar पर देख सकेंगे। हालांकि इसे लेकर अभी तक किसी भी प्रकार की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शिफ्ट किए जाने का लक्ष्य जनवरी 2025 निर्धारित की गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026