---Advertisement---

Jio Prepaid Plan Hike: कल से लागू होंगे जियो के बढ़े हुए प्रीपेड प्लान्स, जानें कितना देना होगा एक्सट्रा अमाउंट

Jio Prepaid Plan Hike: कल यानि 3 जुलाई 2024 से जियो के नए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की नई दरें लागू हो जाएंगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 2, 2024 10:38 अपराह्न

Jio Prepaid Plan Hike
Follow Us
---Advertisement---

Jio Prepaid Plan Hike: कल यानि 3 जुलाई 2024 से जियो के नए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की नई दरें लागू हो जाएंगी। रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान में महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की। आपको बता दें कि टेलीकॉम दिग्गज ने 5G सेवाओं से राजस्व बढ़ाने और प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व बढ़ाने की योजना के अनुरूप कीमतों में लगभग 12 प्रतिशत की वृद्धि की है। हालांकि इससे आम लोगों के जेबों पर काफी प्रभाव पड़ेगा। चलिए आपको बताते है कि 3 जुलाई से कितना एकस्ट्रा चार्ज देना होगा।

जियो 28 दिन का प्लान

  • पहले 299 रुपये वाले इस प्लान की कीमत अब 349 रुपये हो गई है और यह प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस लाभ प्रदान करता है।
  • पहले 349 रुपये वाले इस प्लान की कीमत अब 399 रुपये हो गई है और इसमें प्रतिदिन 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस लाभ शामिल हैं।
  • पहले 399 रुपये वाले इस प्लान की कीमत अब 449 रुपये है और इसमें प्रतिदिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस लाभ मिलता हैं।
  • पहले 533 रुपये वाले इस प्लान की कीमत अब 629 रुपये हो गई है और इसमें प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस लाभ मिलता हैं।

जियो 84 दिन का प्लान

  • पहले 719 रुपये वाले इस प्लान की कीमत अब 859 रुपये हो गई है, और इसमें प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस लाभ मिलता हैं।
  • पहले 999 रुपये वाले इस प्लान की कीमत अब 1199 रुपये है और इसमें प्रतिदिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस लाभ मिलता है।

5G लाभ के साथ Jio वार्षिक योजना

पहले 2999 रुपये वाले इस प्लान की कीमत अब 3599 रुपये है और इसमें 365 दिनों के लिए प्रतिदिन 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस लाभ मिलता है।

जियो के अन्य प्लान्स

  • पहले 155 रुपये वाले इस प्लान की कीमत अब 189 रुपये हो गई है और इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 2GB डेटा और एसएमएस लाभ शामिल हैं।
  • पहले 209 रुपये वाले इस प्लान की कीमत अब 249 रुपये है और इसमें प्रतिदिन 1GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस लाभ मिलता हैं।
  • पहले 239 रुपये वाले इस प्लान की कीमत अब 299 रुपये है और इसमें प्रतिदिन 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस लाभ शामिल हैं।
  • पहले 479 रुपये वाले इस प्लान की कीमत अब 579 रुपये है और इसमें प्रतिदिन 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस लाभ शामिल हैं।

इसके अलावा वोडाफोन आइडिया ने भी अपने प्लान्स में बदलाव करते हुए नई दरें लागू कर दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026