---Advertisement---

Kiran Mazumdar-Shaw का इंडिगो पर फूटा गुस्सा, बेस्वाद खाने पर लगा दी क्लास; एयरलाइन कंपनी ने दी प्रतिक्रया; जानें पूरा मामला

Kiran Mazumdar-Shaw: अरबपति किरण मजूमदार शॉ ने इंडिगो फ्लाइट में मिलने वाले खाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 18, 2025 12:00 अपराह्न

Kiran Mazumdar-Shaw
Follow Us
---Advertisement---

Kiran Mazumdar-Shaw: फ्लाइट में खाने को लेकर कई बार रिएक्शन आते रहते है। इसी बीच बेंगलुरू की मशहूर अरबपति किरण मजूमदार शॉ ने इंडिगो फ्लाइट में मिलने वाले खाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है, साथ ही खाने को बेस्वाद बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से एक पोस्ट शेयर किया। जिसके बाद फ्लाइट में मिलने वाले खाने के गुणवत्ता को लेकर बहस छीड़ गई है। चलिए आपको बताते है कि क्या पूरा मामला।

Kiran Mazumdar-Shaw का इंडिगो पर फूटा गुस्सा

बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष ने किरण मजूमदार शॉ ने IndiGo की प्रीमियम श्रेणी IndiGoStretch में परोसे गए भोजन पर पर अपनी प्रतिक्रिया दी और उसे बेस्वाद बताया, साथ ही उन्होंने भोजन सप्लाई करने वाले ओबेरॉय ग्रुप को घेरा और जांच की मांग की। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “IndiGo6E इसे ही स्ट्रेच यात्रियों के लिए गॉरमेट क्यूजीन कहता है! मुझे उनके नियमित व्यंजन ज़्यादा पसंद हैं!

ओबेरॉय को इस बेस्वाद और बेस्वाद मेनू पर आत्मचिंतन करना चाहिए – कृपया एक ग्राहक सर्वेक्षण करें और मुझे यकीन है कि 100% लोग इसे ना पसंद करेंगे”। इस ट्वीट के बाद यूजर्स भी जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। इसके अलावा उन्होंने एक मेन्यू की फोटो शेयर की, जिसमे कई तरह के फैंसी नाम वाले व्यंजन शामिल थे।

किरण मजूमदार शॉ के ट्वीट पर एयरलाइन कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

बता दें कि अरबपति किरण मजूमदार शॉ के ट्वीट के बाद अब एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने उसपर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि “प्रिय महोदया, हमसे बात करने के लिए समय निकालने के लिए धन्यवाद। हमें यह जानकर खुशी हुई कि आपको स्ट्रेच का पूरा अनुभव पसंद आया। हम अपने मेनू पर आपके विचारों के लिए तहे दिल से आभारी हैं, आपकी प्रतिक्रिया हमें आगे बढ़ने में मदद करती है।

इंडिगो में, हम अपने मूल्यवान ग्राहकों को सर्वोत्तम संभव अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। निश्चिंत रहें, हम अपने पार्टनर, ओबेरॉय के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि हमारी पेशकशों को और बेहतर बनाया जा सके और आपकी भविष्य की यात्राएँ और भी सुखद बन सकें”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026