---Advertisement---

Layoffs in 2024: Google-Amazon समेत ये टॉप कंपनियां कर रहीं कर्मचारियों की छंटनी, देखें लिस्ट

Layoffs in 2024: वर्ष 2024 की शुरुआत में आर्थिक उथल-पुथल के बीच हुई है। ताजा जानकारी के अनुसार जनवरी महीने में ही अमेजन, गूगल, फ्लिपकार्ट समेत अनेकों टॉप कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 28, 2024 12:17 अपराह्न

Layoffs in 2024
Follow Us
---Advertisement---

Layoffs in 2024: वर्ष 2024 की शुरुआत में आर्थिक उथल-पुथल के बीच हुई है। ताजा जानकारी के अनुसार जनवरी महीने में ही अमेजन, गूगल, फ्लिपकार्ट समेत अनेकों टॉप कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की छंटनी (Layoffs in 2024) शुरू कर दी है।

कंपनियों द्वारा की जा रही छंटनी पर नजर रखने वाले वेबसाइट Layoffs.fyi के मुताबिक जनवरी माह में अब तक 91 टेक कंपनियों ने 24564 कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया है। इसमे सेल्सफोर्स (Salesforce), ई-बे (eBay), ट्विच (Twitch), अमेजन (Amazon), गूगल (Google) व पिक्सर (Pixar) जैसी टॉप कंपनियां शामिल हैं।

Layoffs in 2024: कर्मचारियों की छंटनी

वर्ष 2024 की शुरुआत के साथ ही देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में टॉप मल्टी नेशनल कंपनियों द्वारा कर्मचारियों की छंटनी (Layoffs in 2024) का दौर शुरू हो गया है। वेबसाइट Layoffs.fyi द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जनवरी 2024 में अब तक Google-Amazon समेत 91 टेक कंपनियों ने विभिन्न कारणों से 24564 कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया है। वर्ष 2023 की बात करें तो 1187 टेक कंपनियों ने कुल 262595 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। दावा किया जा रहा है कि छंटनी का ये आंकड़ा वर्ष 2024 में बढ़ सकता है।

Google-Amazon समेत टॉप कंपनियां कर रहीं छंटनी

दुनिया के विभिन्न हिस्सों में नाम कमा चुकीं कंपनियां कर्मचारियों को आर्थिक उथल-पुथल के बीच नौकरी से बर्खास्त (Layoffs in 2024) करने का काम कर रही हैं। इसमें गूगल व अमेजन (Google-Amazon) जैसी कंपनियों का नाम भी शामिल है। ताजा जानकारी के अनुसार Amazon के स्वामित्व वाली ऑनलाइन ऑडियोबुक और पॉडकास्ट सेवा ऑडिबल अपने लगभग 5% कर्मचारियों की छंटनी कर रही है।

Google की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निष्पादन को सरल बनाने और कुछ क्षेत्रों में गति बढ़ाने के लिए परतें हटाने पर काम होगा। इसी क्रम में नई तकनीक विकसित करने के लिए कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी।

ई-कॉमर्स कंपनी e-Bay की ओर से भी कहा गया है कि कंपनी के 1000 भूमिकाओं या अपने वर्तमान कार्यबल के अनुमानित 9% की कटौती की जाएगी। इसके अलावा सेल्सफोर्स (Salesforce) भी तकनीकी उद्योग को प्रभावित करने के लिए लगभग 700 कर्मचारियों या अपने वैश्विक कार्यबल का लगभग 1% छंटनी कर रहा है।

इसके अलावा ट्विच (Twitch), पिक्सर (Pixar), डिस्कॉर्ड (Discord), जेरॉक्स (Xerox), फ्रॉंटडेस्क (Frontdesk), स्विगी (Swiggy), फ्लिपकार्ट (Flipkart) व पेटीएम (Paytm) जैसी टॉप कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों को बर्खास्त किए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026

India-US Trade Deal

फ़रवरी 11, 2026

AI in Stock Market

फ़रवरी 10, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 10, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 10, 2026