LPG Cylinder Price Hike: होटल-रेस्तरां सहित ढाबे को लगा तगड़ा झटका, जानें 3 महीने में 4 बार बढ़ने के बाद कमर्शियल सिलेंडर के लिए कितने देने होंगे पैसे

LPG Cylinder Price Hike: राष्ट्रीय राजधानी में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज हुई है और ऐसे में आइए जानते हैं आपके शहर में कितने देने होंगे पैसे। एक बार फिर से कीमत में बढ़ोतरी निश्चित तौर पर जनता के लिए झटका है।

LPG Cylinder Price Hike

Photo Credit- Google LPG Cylinder Price Hike

LPG Cylinder Price Hike: कमर्शियल सिलेंडर में एक बार फिर कीमत का इजाफा हुआ और उसकी वजह से होटल रेस्टोरेंट और ढाबे को तगड़ा झटका लगा है। इसकी मार काफी हद तक आम जनता को भी सहनी पड़ सकती है। जाहिर तौर पर कमर्शियल सिलेंडर का दाम बढ़ने से खाने पीने की चीजों में देखनी पड़ सकती है। दिल्ली एनसीआर में सिलेंडर की कीमत में प्रति 19 किलो 42 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही दिल्ली वालों को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। पिछले तीन महीने में राष्ट्रीय राजधानी में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 79 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हो चुकी है। आइए जानते हैं इसे लेकर एलपीजी सिलेंडर प्राइस हाइक में लेटेस्ट अपडेट क्या है।

LPG Cylinder Price Hike के बाद जानें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से जारी रेट्स के मुताबिक अगर बात करें तो घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली एनसीआर में 913 बताई जा रही है तो वही कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3113.50 रुपए हो चुकी है। घरेलू सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई है जब से वार की शुरुआत हुई है। कमर्शियल सिलेंडर में बढ़ोतरी निश्चित तौर पर महंगाई की एक और मार है। ऐसे में आइए जानते हैं आपके शहर में कितनी है लेटेस्ट कीमत।

देखें कैसे 3 महीने में बढ़ी चौथी बार एलपीजी की कीमत

रिपोर्ट की अगर बात करें तो पिछले 3 महीने में दिल्ली एनसीआर में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में चार बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही जहां मार्च में 1373 रुपए में सिलेंडर मौजूद होता था तो वहीं अब तक 79% की बढ़ोतरी दर्ज हो चुकी है और इसके साथ ही अब जून में इसकी कीमत 3113.50 पैसे बताए जा रहे हैं। प्रति 19 किलो 42 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज हुई है और इसकी वजह से खाने पीने की चीज में इजाफा देखने को मिल सकता है।

आपके शहर में कितनी है कमर्शियल सिलेंडर की कीमत

 

 

 

 

 

Exit mobile version