Lucknow News: गुड न्यूज! लखनऊ में घर खरीदने का सपना होगा पूरा, मात्र इतने हजार से शुरू होगी ईएमआई, चेक करें महत्वपूर्ण डिटेल

Lucknow News: अगर आप भी लखनऊ में बेहद सस्ते दाम पर अपना घर खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

Lucknow News

फाइल फोटो

Lucknow News: अगर आप भी लखनऊ में अपना घर खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। एलडीए यानि ( लखनऊ विकास प्राधिकरण) अटल आवसीय योजना के तहत लोगों को घर मुहैया करा रही है। सबसे खास बात है कि खरीदारों को फ्लैट का पैसा एक साथ देने की जरूरत है। बेहद कम किश्तों में वह 10 साल की ईएमआई बनाकर घर अपने नाम कर सकते है। एलडीए लगातार खरीदारों को घर मुहैया करा रहा है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

लखनऊ में घर खरीदने का सपना होगा साकार – Lucknow News

एलडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “बड़ी राहत, अटल नगर आवासीय योजना अब और अधिक बजट फ्रेंडली। अब ₹14,920 की जगह सिर्फ ₹10,775 प्रति महीने की किस्त देकर अटल नगर आवासीय योजना में लीजिए अफोर्डेबल फ्लैट।

7 वर्ष की जगह 10 वर्ष की आसान किस्तों में खरीदें फ्लैट, वो भी पहले से कम ब्याज दर पर। लोकेशन: देवपुर पारा, लखनऊ (निकट आलमबाग नहरिया). अधिक जानकारी के लिए खरीदार विजिट – http://registration.ldalucknow.in टोल फ्री – 1800 1800 5000 (सोम-शनि, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक) संपर्क कर सकते है”।

आवेदन की अंतिम तारीख जल्द

एलडीए द्वारा दी जानकारी के अनुसार “लखनऊ विकास प्राधिकरण ने जन सामान्य की मांग पर इस बड़ी राहत की घोषणा की है। छूट सम्बंधी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। देवपुर पारा स्थित अटल नगर योजना में 12 से लेकर 19 मंजिल के 15 टावरों में कुल 2,496 फ्लैट्स हैं।

30 वर्गमीटर से लेकर 54.95 वर्गमीटर क्षेत्रफल के इन फ्लैटों की कीमत लगभग 9.83 लाख रूपये से शुरू होती है। योजना में अधिकांश फ्लैटों का लॉटरी से आवंटन किया जा चुका है। 630 फ्लैटों के लिए 18 अप्रैल से 17 मई, 2026 के मध्य ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया है। इसमें 1BHK के 539 और 2BHK के 91 फ्लैट शामिल हैं।

अब लोगों को 7 वर्ष की जगह 10 वर्ष की 120 आसान किश्तों में भुगतान का विकल्प मिलेगा। ब्याज दर में भी 2 प्रतिशत की छूट दी गयी है। जिससे 9 प्रतिशत की जगह 7 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर से किश्तें बनेंगी। इससे 1 बीचके के फ्लैट की मासिक किश्त लगभग 10,767 रुपये बनेगी, जोकि पहले की तुलना में लगभग 4,000 रूपये कम होगी”Z।

 

Exit mobile version