Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। एलडीए यानि (लखनऊ विकास प्राधिकरण) की अनंत नगर आवासीय योजना के तहत लोगों को आवासीय प्लॉट खरीदने का मौका मिल रहा है। योजना के पांचवें चरण में 460 आवासीय भूखंडों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है।
ये भूखंड योजना के आशीष खंड में स्थित हैं और इनका आवंटन लॉटरी के जरिए किया जाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 8 अगस्त 2026 से शुरू हुआ और 9 सितंबर 2026 तक जारी रहेगा। इच्छुक आवेदकों को एलडीए की वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। चलिए आपको बताते है योजना से जुड़ी सभी अहम जानकारी।
लखनऊ में खरीदें अपने सपनों का घर
एलडीए के मुताबिक, अनंत नगर योजना में पांचवें चरण के तहत 460 भूखंडों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 8 अगस्त 2026 से शुरू हुआ और 9 सितंबर 2026 तक जारी रहेगा। इच्छुक आवेदकों को प्राधिकरण की वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्लॉट का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक को प्लॉट की अनुमानित कीमत का 5 प्रतिशत पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। अनंत नगर योजना में इससे पहले भी कई चरणों में भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है। जून 2026 में एलडीए ने चौथे चरण के 540 भूखंडों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया था।
एलडीए के तहत मिलेंगी ये खास सुविधाएं
अनंत नगर योजना आधुनिक जीवनशैली का प्रतीक रेरा द्वारा स्वीकृत 785 एकड़ क्षेत्रफल में फैली इस योजना में आपको मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं। सुविधाजनक कनेक्टिविटी – सीसीएम एयरपोर्ट 10 मिनट, किसान पथ 5 मिनट, आगरा एक्सप्रेस-वे 10 मिनट, मैडिकल यूनिवर्सिटी- 3 मिनट शामिल है। योजना की खासियत की बात करें तो योजना की विशेषताऐ – उत्कृष्ट सड़कों का नेटवर्क। भूमिगत लाइनों से निर्वाध। विद्युत आपूर्ति शामिल है।







