---Advertisement---

Lucknow News: गुड न्यूज! लखनऊ के इस प्राइम लोकेशन पर खरीदें सपनों का घर, मिलेंगी ये खास सुविधाएं, चेक करें पूरी डिटेल

Lucknow News: लखनऊ में घर खरीदने का सुनहरा मौका! प्राइम लोकेशन पर आधुनिक सुविधाओं से लैस आवासीय प्रोजेक्ट्स में अपने सपनों का घर खरीदें।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 2, 2026 5:22 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तेजी से रियल एस्टेट निवेश का प्रमुख केंद्र बनती जा रही है। शहर में बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और बढ़ती सुविधाओं के चलते घर खरीदने वालों की रुचि लगातार बढ़ रही है। अगर आप भी लखनऊ में अपना घर लेने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

एलडीए की तरफ से शानदार पार्क व्यू अपार्टमेंट्स में फ्लैट खरीदने का सुनहरा मौका मिल रहा है। वहीं अगर लोकेशन की बात करें तो ये राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सामने, बसंत कुंज योजना तहत बनाया गया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

लखनऊ के इस प्राइम लोकेशन पर खरीदें सपनों का घर – Lucknow News

एलडीए द्वारा दी जानकारी के अनुसार पार्क व्यू अपार्टमेंट्स, कुल 118 फ्लैट उपलब्ध, राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सामने, बसंत कुंज योजना, प्रीमियम 3BHK – ₹75 लाख* से शुरू, प्रीमियम 3BHK+से-स्टडी अपार्टमेंट – ₹95 लाख* से शुरू, पंजीकरण अवधि: 01.06.2026 से 30.06.2026 तक पंजीकरण लिंक: http://registration.Idalucknow.in. अधिक जानकारी के लिए – टोल फ्री नंबर: 1800-1800-5000, (सोमवार-शनिवार | सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक) तक कॉल कर सकते है।

इसके अलावा और अधिकारिक जानकारी के लिए इच्छुक खरीदार वेबसाइट: http://Idalucknow.in पर विजिट कर सकते है।

लोगों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

एलडीए के अनुसार सोसाइटी में स्वीमिंग पूल, पार्क, क्लब हाउस, किड्स प्ले-एरिया, पावर बैकअप, 455 से अधिक वाहनों की पार्किंग आदि की सुविधा होगी। लोगों की व्यावसायिक जरूरतें पूरी करने के लिए कैम्पस में ही कॉमर्शियल दुकानें भी बनेंगी। यहां से प्रमुख हाईवे, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों तक आसान पहुंच उपलब्ध है।

यही वजह है कि परिवारों के साथ-साथ निवेशक भी इन क्षेत्रों में रुचि दिखा रहे हैं। साथ ही शहर के प्रमुख इलाकों को एक्सप्रेसवे, रिंग रोड और मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rashifal 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026