---Advertisement---

Lucknow News: खुशखबरी! LDA 3 लाख लोगों को देगा आवासीय सुविधा! लखनऊ के इस जगह पर बेहद सस्तें दामों में मिलेगा घर, जानें पूरी डिटेल

Lucknow News: LDA जल्द बी.के.टी. में नैमिष नगर की बसाने की योजना बना रहा है, जहां 3 लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 31, 2025 3:33 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: अगर आप भी लखनऊ में अपने सपनो का घर लेना चाहते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल LDA जल्द बी.के.टी. में नैमिष नगर की बसाने की योजना बना रहा है, जहां 3 लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही आगरा एक्प्रेसवे पर 5610 एकड़ क्षेत्रफल में उद्योग नगर विकसित किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने दी है। मालूम हो कि लगातार लखनऊ में एलडीए आवासीय योजनाओ को मंजूरी दे रहा है। मालूम हो कि यूपी के लगभग हर राज्य से लखनऊ में लोग आते जाते है, साथ ही काम के सिलसिले में भी बड़ी संख्या में लोग रहते है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

LDA 3 लाख लोगों को देगा आवासीय सुविधा – Lucknow News

बता दें कि LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार इस योजना को लेकर बैठक की, और इसकी जानकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है, दी जानकारी के अनुसार “आगरा एक्सप्रेस-वे पर उद्योग नगर, बी.के.टी. में नैमिष नगर बसाएगा एलडीए,

लाख से अधिक लोगों को मिलेगी आवासीय सुविधा, राजधानी में उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा व लॉजिस्टिक सेक्टर का होगा विकास, सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग डॉ. बलकार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में दोनों आवासीय योजना का प्रेजेन्टेशन दिया गया”।

आवासीय योजना को लेकर एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने दी जानकारी

बैठक के दौरान इस मामले में एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जानकारी दी और बताया कि आगरा एक्सप्रेस-वे पर 5610 एकड़ क्षेत्रफल में उद्योग नगर विकसित किया जाएगा। जिसके लिए सदर व सरोजनीनगर तहसील के कई गांवों की भूमि चिन्हित की गयी है। बीकेटी में सीतापुर, रैथा रोड पर लगभग 2504 एकड़ क्षेत्रफल में नैमिष नगर विकसित किया जाएगा। जिसके लिए बीकेटी तहसील के कई गांवों की भूमि चिन्हित की गयी है।

बैठक में मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक अनिल कुमार मिश्रा, आवास बन्धु निदेशक रवि जैन, प्राधिकरण के अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा, मुख्य नगर नियोजक के.के. गौतम, वित्त नियंत्रक दीपक सिंह व संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे (Lucknow News)। हालांकि अभी तक इन फ्लैट के दामों को लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026