---Advertisement---

Lucknow News: एलडीए की खास पेशकश, अटल नगर योजना के तहत आसान किश्तों में खरीदें अपने सपनों का घर, चेक करें खासियत

Lucknow News: अटल नगर योजना में आसान किश्तों पर घर खरीदने का सुनहरा मौका। जानें लोकेशन, कीमत, सुविधाएं व जरूरी अपडेट्स।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 6, 2026 4:43 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: अगर आप भी लखनऊ में अपना घर लेने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल एलडीए यानि लखनऊ विकास प्राधिकरण की तरफ से घर खरीदने का सुनहरा मौका दिया जा रहा है। सबसे खास बात है कि घर खरीदारों को एक बार या कुछ महीने में पैसा देने की जरूरत नहीं है।

वह ईएमआई बनवा सकते है और धीरे-धीरे पैसा दे सकते है। मालूम हो कि एलडीए लगातार लखनऊ में विकास कर रहा है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि एलडीए की तरफ से अपने एक्स हैंडल के माध्यम से ये जानकारी दी गई है।

लखनऊ में घर खरीदने का सुनहरा मौका – Lucknow News

एलडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “एलडीए ने अपनी अफोर्डेबल हाउसिंग योजना अटल नगर को और अधिक बजट फ्रेंडली बना दिया है। अब लोग यहां 10 वर्ष की आसान किश्तों में फ्लैट ले सकेंगे, वो भी पहले से कम ब्याज दर पर।

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने जन सामान्य की मांग पर इस बड़ी राहत की घोषणा की है। छूट सम्बंधी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। देवपुर पारा स्थित अटल नगर योजना में 12 से लेकर 19 मंजिल के 15 टावरों में कुल 2,496 फ्लैट्स हैं। 30 वर्गमीटर से लेकर 54.95 वर्गमीटर क्षेत्रफल के इन फ्लैटों की कीमत लगभग 9.83 लाख रूपये से शुरू होती है।

पंजीकरण की अंतिम तारीख जल्द

दी जानकारी के अनुसार “योजना में अधिकांश फ्लैटों का लॉटरी से आवंटन किया जा चुका है। 630 फ्लैटों के लिए 18 अप्रैल से 17 मई, 2026 के मध्य ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया है। इसमें 1BHK के 539 और 2BHK के 91 फ्लैट शामिल हैं। अब लोगों को 7 वर्ष की जगह 10 वर्ष की 120 आसान किश्तों में भुगतान का विकल्प मिलेगा।

ब्याज दर में भी 2 प्रतिशत की छूट दी गयी है। जिससे 9 प्रतिशत की जगह 7 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर से किश्तें बनेंगी। इससे 1 बीचके के फ्लैट की मासिक किश्त लगभग 10,767 रुपये बनेगी, जोकि पहले की तुलना में लगभग 4,000 रूपये कम होगी”।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 7 May 2026

मई 6, 2026

Punjab News

मई 6, 2026

कल का मौसम 7 May 2026

मई 6, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 6, 2026

Ayodhya News

मई 6, 2026

Tamil Nadu Politics

मई 6, 2026