---Advertisement---

Lucknow News: चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर Lucknow Development Authority की खास पेशकश! कम दामों पर लखनऊ में खरीदे अपने सपनों का घर; जानें कीमत समेत अन्य जरूरी डिटेल

Lucknow News: LDA यानि Lucknow Development Authority लखनऊ शहर में प्राइम लोकेशन पर 1BHK, 2BHK तथा 3BHK फ्लैट उपलब्ध करा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 1, 2025 4:26 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: अगर आप भी चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर लखनऊ जैसे शहर में सस्ते दामों पर घर खरीदने की सोच रहे है, तो खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल इस शुभ अवसर पर LDA यानि Lucknow Development Authority लखनऊ शहर में प्राइम लोकेशन पर 1BHK, 2BHK तथा 3BHK फ्लैट उपलब्ध करा रहा है, जिसकी कीमत 22 लाख रूपये से शुरू होगी और 1 करोड़ रूपये तक जाएगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

कम दामों पर लखनऊ में खरीदे अपने सपनों का घर

आपको बता दें कि Lucknow Development Authority ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है। जिसमे श्रवण, आद्रा, सनराइज, मृगशिरा, मघा, आश्लेषा, सोपान एनक्लेव-2, पूर्वा, रतनलोक, स्मृति अपार्टमेंट शामिल है, जहां एलडीए द्वारा फ्लैट मुहैया कराया जा रहा है।

मालूम हो कि यह फ्लैट्स बेहद प्राइम लोकेशन पर मौजूद है। ये विशेष ऑफर 7 अप्रैल 2025 तक लागू है। इसके बाद ग्राहकों को ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा।

फ्लैट बुक करने पर मिल रही है 2 लाख रूपये तक की छूट – Lucknow News

Lucknow Development Authority द्वारा दी जानकारी के अनुसार 22 लाख से 50 लाख तक के फ्लैटों पर 1 लाख की छूट, तो वहीं 50 लाख से 75 लाख तक के फ्लैटों पर 1.5 लाख की छूट, मिल रही है, इसके अलावा 75 लाख से अधिक के फ्लैटों पर 2.5 लाख की छूट मिल रही है। बताते चले कि ये विशेष ऑफर अब 21 अक्टूबर 2024 से 7 अप्रैल 2025 तक लागू रहेगा। वहीं सरकारी कर्मचारी 25% एवं सामान्य नागरिक 35% भुगतान पर पाएँ तुरंत कब्जा पा सकते है। इसके अलावा आवंटन के 45 से 90 दिनों के भीतर पूर्ण धनराशि जमा करने पर पाएँ 6% से 3% तक की छूट मिल रही है। बता दें कि समय-समय पर एलडीए ग्राहकों को कई प्रकार की स्कीम मुहैया कराती है, जिसके साथ ग्राहक लखनऊ में अपने सपनों का घर खरीद सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pan Masala Packaging

अगस्त 12, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026