---Advertisement---

Lucknow News: बड़ी खबर! गोमती नदी में शुरू होगा टूरिस्ट क्रूज का संचालन, किराया, रूट जान खिल उठेगा चेहरा, फटाफट पढ़े पूरी खबर

Lucknow News: लखनऊ के गोमती नदी में जल्द क्रूज का संचालन शुरू होने जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को फायदा मिलेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 22, 2026 3:39 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: अगर आप भी लखनऊ में रहते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। लखनऊ के लोग कभी ना कभी गोमती नदी और उसके आसपास जरूर घूमने गए होंगे। वहीं अब एलडीए जल्द बड़ी खुशखबरी देने जा रहा है। दरअसल गोमती नदी के अंदर जल्द ही टूरिस्ट क्रूज का संचालन शुरू हो जाएगा।

इसकी जानकारी खुद एलडीए ने अपने एक्स हैंडल से साझा की है। माना जा रहा है कि इसके शुरू होने से टूरिस्टो का आवागमन तेजी से बढ़ेगा। बताते चले कि इस लग्जरी क्रूज में खाने-पीने से लेकर हर प्रकार की सुविधाएं दी जाएगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

गोमती नदी में चलेगी टूरिस्ट क्रूज – Lucknow News

एलडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “लखनऊ, तैयार हो जाइए! जल्द ही आप खूबसूरत गोमती नदी पर ‘टूरिस्ट क्रूज़’ का आनंद ले सकेंगे। चाहे आप परिवार, दोस्तों या अपने जीवनसाथी के साथ हों, यह क्रूज़ आपको विलासिता, मनोरंजन और अविस्मरणीय यादें प्रदान करेगा।

यात्रा का आनंद लें। सुकून से झूम उठें। लखनऊ को एक नए अंदाज में जानें। वहीं अगर सुविधाओं की बात करें तो इस क्रूज पर पूरी तरह से सुसज्जित कॉन्फ्रेंस हॉल, विशेष वीआईपी लाउंज, आधुनिक डिजिटल स्क्रीन, नदी के मनमोहक दृश्यों वाला खुला रेस्तरां”।

टूरिस्ट क्रूज का कितना होगा किराया?

एलडीए द्वारा दी जानकारी के अनुसार क्रूज का किराया 250 से 300 रूपये के बीच हो सकता है। वहीं खाने पीने के लिए यात्रियों को अलग से पैसा देना होगा। 45 मीटर इस लंबे क्रूज को कोलकाता की कंपनी द्वारा बनाया गया है। इस क्रूज पर 200 यात्रियों एक बार में सफर कर सकेंगे। अगर रूट की बात करें तो यह क्रूज हनुमान सेतु से गोमती बैरेज तक चलेगी।

यह यात्रा 30 से 45 मिनट का होगा। गौरतलब है कि क्रूज के चलने से बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होगा। सबसे खास बात है कि बाकि शहरों की तरह यात्री लखनऊ में लग्जरी क्रूज का मजा ले सकेंगे। आने वाले समय में लखनऊ एक टूरिस्ट हब बनने जा रहा है। इसके अलावा भी एलडीए की तरफ से कई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है ताकि लखनऊ को एक टूरिस्ट हब बनाया जा सके।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026