---Advertisement---

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding: सपने से कम नहीं है यह सेलिब्रेशन, क्रूज की झलक देख आप भी कहेंगे ‘OMG’

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding: प्री वेडिंग सेरेमनी में होने वाला है खूब धमाल, लग्जरी है क्रूज जिस पर वीआईपी गेस्ट मचाने वाले हैं तहलका, अनंत और राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी की पहली झलक आई सामने।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 28, 2024 6:34 अपराह्न

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी पर लोगों की नजरे हैं और लोग इसका बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। फर्स्ट प्री वेडिंग गुजरात में आयोजित होने के बाद अब सेकंड प्री वेडिंग सेरेमनी का आयोजन इटली में हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए बॉलीवुड की तमाम मशहूर हस्तियां पहले ही रवाना हो चुकी है। बता दें कि आज से शुरू होने वाले इस ग्रैंड सेरेमनी में दुनिया भर के गेस्ट शामिल होने वाले हैं और यह 1 जून तक चलने वाला है। वहीं इस सब के बीच सोशल मीडिया पर लग्जरी क्रूज का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

लग्जरी क्रूज के अंदर की झलक देख लोग एक्साइटेड

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गेस्ट की लिस्ट में एक से बढ़कर एक इंतजाम किए गए हैं और हर कुछ खास है। इसकी झलक देखने के बाद लोग ओवर एक्साइटेड है। लग्जरी क्रूज के अंदर की झलक देखने के बाद निश्चित तौर पर यह सपने से कम प्रतीत नहीं होने वाला है। आप भी यही सोचेंगे कि प्री वेडिंग हो तो कुछ इस तरह का हो ताकि लोग सालों याद रखें।

रंगीन होने वाली है शाम

इस सब के बीच बॉलीवुड में डिमांडिंग फेस ओरी ने भी क्रूज की झलक दिखाई है जो वाकई काफी शानदार है। वाइन और खूबसूरत झलक के साथ इस तस्वीर को देख लिया अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार बेहद ग्रैंड होने वाली है प्री वेडिंग सेरेमनी। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ यह भी बताया गया है कि क्रूज में 800 वीआईपी और वीवीआईपी लोगों के लिए खास व्यवस्था की गई है। स्टार स्टड लाइव परफॉर्मेंस, खास मेनू और दुनिया भर के शीर्ष कलाकारों के साथ यह शाम रंगीन होने वाली है।

खास मेहमान होंगे शामिल

प्री वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए सलमान खान, रणवीर सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट निकल चुकी हैं। इसके अलावा राधिका मर्चेंट को भी स्पॉट किया गया था जो प्री वेडिंग में शामिल होने के लिए इटली रवाना हो चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026