Meesho का मास्टर स्ट्रोक! जल्द जारी कर सकता है अपना IPO; निवेश से पहले रिटेल निवेशकों को इन बातों का रखना होगा ध्यान; जानें पूरी डिटेल

Meesho: भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी मीशो जल्द निवेशकों को बड़ी खुशखबरी देने जा रही है। जल्द कंपनी अपना आईपीओ लॉन्च कर सकती है।

Meesho

फाइल फोटो प्रतीकात्मक

Meesho: भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी मीशो जल्द निवेशकों को बड़ी खुशखबरी देने जा रही है, जानकारी के मुताबिक मीशो अपना IPO लॉन्च कर सकती है, ई-कॉमर्स कंपनी Meesho 4250 करोड़ रूपये का आईपीओ लॉन्च कर सकती है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बोर्ड ने आईपीओ लाने की मंजूरी भी दे दी है। यह मंजूरी मीशो द्वारा अमेरिका से भारत में अपना मुख्यालय बदलने के बाद मिली है। गौरतलब है कि बीते कुछ सालों में मीशो ने भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी में अपना दबदबा कायम कर लिया है और अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों को टक्कर दे रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी

Meesho जल्द जारी कर सकता है अपना IPO

जानकारी के मुताबिक Meesho के आईपीओ का लोगों को बसब्री से इंतजार है। वहीं कंपनी अपने इस आईपीओ से 4250 करोड़ रूपये जुटाने की योजना बना रही है। अगर कंपनी के हिस्सेदार की बात करें तो एलिवेश कैपिटल, पीक XV पार्टनर्स और प्रोसेस मीशो के सबसे बड़े संस्थागत शेयरधारकों में से एक है। जानकारी के मुताबिक प्रत्येक के पास 13 से 15 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। इसके साथ ही मीशो की आखिरी फंडिंग 550 मिलिन डॉलर का था। यानि यह साफ है कि Meesho का आईपीओ लाने का प्लान मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। मीशो के इस ऐलान के बाद वालमार्ट की फ्लिपकॉर्ट भी अपना आईपीओ लाने पर विचार कर रहा है।

Meesho IPO निवेश से पहले रिटेल निवेशकों को इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान

अगर रिटेल निवेशक Meesho IPO में निवेश करते है, तो उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

इसके अलावा भी कई कारक है, जिसे रिटेल निवेशकों को ध्यान रखना चाहिए, ताकि उनका जोखिम कम हो सके। हालांकि Meesho IPO की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

Exit mobile version