---Advertisement---

Mumbai-Bengaluru Vande Bharat Sleeper Train के संचालन को लेकर सुगबुगाहट तेज, किराया जान रह जाएंगे दंग

Mumbai-Bengaluru Vande Bharat Sleeper Train के लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। साथ ही किराए को लेकर भी यात्रियों के मन में सवाल उठने लगे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 14, 2026 1:58 अपराह्न

Mumbai-Bengaluru Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Mumbai-Bengaluru Vande Bharat Sleeper Train: देश की दूसरी और यात्रियों की पसंद बनी Mumbai-Bengaluru Vande Bharat Sleeper Train के संचालन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। मालूम हो कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की तरफ से इस रूट को मंजूरी दे दी गई है। सबसे खास बात है कि यह ट्रेन अभी तक की सबसे आधुनिक ट्रेन है। जिसमे शानदार सफर के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजन भी दिया जाता है।

सबसे खास बात है कि यात्रा रात की होगी, यानि यात्री अपना काम धंधा निपटा के सीधा ट्रेन का सफर करके अगले दिन पहुंच सकेंगे। वहीं इस रूट पर संचालन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। हालांकि अधिकारिक तौर पर तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। आईए जानते है कि इसका अनुमानित किराया क्या हो सकता है?

Mumbai-Bengaluru Vande Bharat Sleeper Train का कितना हो सकता है किराया

बता दें कि मुंबई से बेंगलुरू की दूरी 1100 किलोमीटर से अधिक है। वहीं अन्य ट्रेन सफर तय करने में 20 से 25 घंटे का समय लेती है। लेकिन Mumbai-Bengaluru Vande Bharat Sleeper Train के शुरू होने से इसकी दूरी करीब 13 से 15 घंटे की रह जाएगी। अगर किराए की बात करें तो थर्ड एसी का किराया – 2200 से 2500 रूपये के आसपास हो सकता है।

वहीं सेकेंड एसी का किराया – 3000 से 3200 रूपये के आसपास रह सकता है। इसके अलावा अगर फर्स्ट एसी के किराए की बात करें तो ये 4500 से 4800 रूपये के आसपास रह सकता है। बता दें इसी किराए में खाना भी दिया जाएगा। हालांकि अधिकारिक तौर पर किराए को लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। यह महज एक अनुमान है।

ट्रेन की खासियत जान झूम उठेंगे यात्री

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को अन्य प्रीमियम ट्रेन से थोड़ा अलग और आधुनिक बनाया गया है। इस ट्रेन में यात्रियों को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे, सेकेंड एसी कोच में हर सीट पर पर्दे दिए गए है। यात्रियों के प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है। इसके अलावा ट्रेन के भीतर यात्रियों को लोकल व्यंजन दिया जा रहा है।

बता दें कि हावड़ा-गुवाहाटी रूट पर चलने वाली इस ट्रेन को यात्रियों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रतिघंट की रफ्तार से दौड़ सकती है। यानि इस ट्रेन से यात्रा करने में समय की काफी बचत होगी। यह कहना गलत नहीं होगा कि ट्रेन से लग्जरी सफर के साथ-साथ समय भी कम लगेगा।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026