---Advertisement---

बड़ी खबर! 100 नहीं इतने की स्पीड से जल्द दिल्ली से मेरठ के बीच दौड़ेगी Namo Bharat Train, इन जगहों को होगा जबरदस्त फायदा; जानें संचालन डेट व अन्य डिटेल

Namo Bharat Train: शताब्दी नगर और मोदीपुरम के बीच नमो भारत ट्रेन का ट्रालय शुरू हो चुका है, जिसके बाद 82 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर शुरू हो जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 3, 2025 4:36 अपराह्न

Namo Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Namo Bharat Train: दिल्ली से मेरठ की दूरी अब मात्र कुछ मिनटों की होने वाली है, जी हां आपने सही सुना, बता दें कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है, वहीं अब नमो भारत ट्रेन का शताब्दी नगर और मोदीपुरम (मेरठ) के बीच ट्रायल शुरू हो गया है। बताते चले कि मोदीपुरम इस कॉरिडोर का आखिरी स्टेशन है, यानि ट्रायल पूरा होते ही दिल्ली से मेरठ के बीच Namo Bharat Train का संंचालन शुरू हो जाएगा। वहीं इससे आसपास के जगहों को भी काफी फायदा मिलने की उम्मीद है। चलिए आपको बताते है कि कितने की स्पीड से पटड़ियों पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन?

दिल्ली से मेरठ के बीच इतने की स्पीड से दौड़ेगी Namo Bharat Train

बता दें कि शताब्दी नगर से मोदीपुरम (मेरठ) के बीच Namo Bharat Train का ट्रायल शुरू हो चुका है। वहीं अगर इसके स्पीड की बात करें तो नमो भारत ट्रेन आने वाले दिनों में 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दिल्ली से मेरठ के बीच दौड़ने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक 82 किलोमीटर लंबे इस आरआरटीएस कॉरिडोर का पूरा हिस्सा जून में खुलने की उम्मीद है, जिससे मेरठ से दिल्ली आने जाने वाले लोगों का समय तो बचेगा ही और जाम की झंझट से निजात भी मिल जाएगा, बता दें कि गाड़ी से अभी दिल्ली से मेरठ जानें में करीब 2.30 घंटे का समय लगता है, लेकिन इस कॉरिडोर के चलने के बाद मात्र 55 मिनट के अंदर यात्री मेरठ पहुंच सकेंगे।

नमो भारत ट्रेन चलने के बाद इन जगहों को होगा जबरदस्त फायदा

जानकारी के मुताबिक 82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर का पूरा हिस्सा जून से संचलित किया जा सकता है। अभी करीब 55 किलोमीटर के बीच ही Namo Bharat Train का संचालन किया जा रहा है। वहीं ट्रायल पूरा होने के बाद दिल्ली से मेरठ के बीच इस ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इस कॉरिडोर के पूरी तरह बनने के बाद साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, मुरादनगर समेत कई जगहों का हुलिया पूर्ण रूप से बदलने की उम्मीद है।

बता दें कि इन स्टेेशनों पर ऑटो, टैक्सी चालकों में वृद्धि होगी तो वहीं आसपास दुकानें और रेस्टोरेंटों का भी निर्माण किया जा रहा है, जिससे रोजगार के साथ-साथ रियलटी सेक्टर में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। इसके अलावा दिल्ली से मेरठ के बीच की कनेक्टिविटी भी काफी आसान हो जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026