---Advertisement---

Namo Bharat Train: पीएम मोदी के आगमन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभाला मोर्चा, स्टेशन समेत सुरक्षा-व्यवस्था का किया निरीक्षण; जानें सबकुछ

Namo Bharat Train: पीएम मोदी कल मेरठ पहुंच रहा है, जहां वह 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 21, 2026 5:22 अपराह्न

Namo Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Namo Bharat Train: पीएम मोदी कल मेरठ पहुंच रहा है, जहां वह 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बताते चले कि अभी मेरठ तक नमो भारत ट्रेन का संचालन नहीं किया जा रहा था। कल से 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का संचालन शुरू हो जाएगा। यानि दिल्ली से मेरठ के बीच सीधी पहुंच हो जाएगी। इसी बीच आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ आज मेरठ पहुंचे, जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, साथ ही वह साउथ नमो भारत स्टेशन पहुंचे जहां से कल पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। गौरतलब है कि कई लिहाज से यह रूट एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभाला मोर्चा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले मेरठ दक्षिण नमो भारत स्टेशन पर तैयारियों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री मोदी शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे भारत की पहली नमो भारत क्षेत्रीय तीव्र पारगमन प्रणाली (आरआरटीएस) के शेष खंडों का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावी सीएम योगी ने शताब्दी नगर स्टेशन का निरीक्षण किया।

पीएम मोदी Namo Bharat Train को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे भारत की पहली नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम (आरआरटीएस) के शेष खंडों का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें दिल्ली में सराय काले खान और न्यू अशोक नगर के बीच का 5 किलोमीटर का खंड और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच का 21 किलोमीटर का खंड शामिल है।

180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ, नमो भारत भारत की पहली क्षेत्रीय तीव्र पारगमन प्रणाली है। नमो भारत से साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्र दिल्ली से अधिक तेजी से जुड़ पाएगें। प्रधानमंत्री मेरठ दक्षिण और मोदीपुरम के बीच मेरठ मेट्रो सेवा का भी उद्घाटन करेंगे, जो नमो भारत के ही बुनियादी ढांचे पर संचालित होगी।

गौरतलब है कि ये परियोजनाएं शहरी गतिशीलता को बदलने और नागरिकों के जीवन को सरल बनाने वाली निर्बाध, कुशल, आधुनिक और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों को सुनिश्चित करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को और गति प्रदान करेंगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026