---Advertisement---

राजधानी Delhi से जुड़ेगा Patna! Vande Bharat Train के संचालन के साथ बिहार वासियों की होगी मौज; रूट देख झूम उठेंगे

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को नए Vande Bharat Train की मदद से पटना से जोड़ने की कवायद शुरू हो चुकी है। दावा किया जा रहा है कि नई दिल्ली से कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज होते हुए बक्सर, आरा के रास्ते एक नई वंदे भारत ट्रेन पटना को पहुंच सकेगी। फिलहाल इस संबंध में भारतीय रेलवे की ओर से आधिकारिक मुहर लगने की प्रतिक्षा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 24, 2025 2:43 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि इंडियन रेलवे यात्रियों को बड़ी सौगात देने जा रहा है। रेलवे की ओर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बिहार की यात्रा करने वालों को सौगात देने की योजना है। जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली से पटना के बीच नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा सकता है। इसके लिए सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। नई Vande Bharat Train न सिर्फ बिहारवासियों के लिए सौगात होगी, बल्कि यूपी के लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे और यात्रा को आसान बना सकेंगे। तो आइए हम आपको बताते हैं कि वंदे भारत ट्रेन संचालन को लेकर रेलवे की क्या तैयारी है।

Vande Bharat Train संचालन के साथ दिल्ली को पटना से जोड़ने की योजना!

रेल यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए नई दिल्ली से पटना के बीच एक नई वंदे भारत ट्रेन के संचालन को लेकर तैयारी की जा रही है। वंदे भारत ट्रेन को नई दिल्ली से कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा होते हुए पटना पहुंचाया जा सकता है। इससे न सिर्फ बिहार के लोग लाभवान्वित होंगे, बल्कि यूपी में कानपुर, प्रयागराज जैसे स्थानों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। नई Vande Bharat Train राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को पटना से भी जोड़ेगी जिसका व्यापक तौर पर लाभ उठाया जा सकता है। नई वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 08:25 पर रवाना होकर, देर रात 8 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से वापसी में ये ट्रेन रात 7 बजे 19:00 बजे चलकर अगली सुबह 07:30 बजे दिल्ली पहुंच सकती है। इस समय सारिणी पर अभी रेलवे की आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है।

नई वंदे भारत ट्रेन के साथ रेल यात्रियों का सफर होगा बेहद आसान

यदि नई दिल्ली से पटना के बीच आधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ी, तो रेल यात्रियों की मौज होगी। प्रीमियम सुविधा के लिए किराया तो थोड़ा ज्यादा चुकाना पड़ेगा, लेकिन नई दिल्ली से पटना का सफर बेहद आरामदायक हो सकेगा। दावा किया जा रहा है कि Vande Bharat Express की मदद से यात्री 11 से 13 घंटे का सफर तय कर नई दिल्ली से पटना पहुंच सकेंगे। आम तौर पर अन्य ट्रेनों से ये यात्री 17 से 18 घंटे में पूरा होती है। हालांकि, यदि नई वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से निकलकर पटना पहुंचने लगी, तो यात्रियों के दिन बदल जाएंगे और उनका सफर बेहद आसान हो जाएगा। फिलहाल इस रूट पर नए वंदे भारत एक्सप्रेस संचालन के लिए समय सारिणी व किराया संबंधी अन्य आवश्यक डिटेल रेलवे द्वारा जारी किए जाने की प्रतिक्षा हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026