---Advertisement---

गुरुग्राम वासियों को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी, Noida International Airport तक जल्द ही बसों का होगा संचालन, जानें सबकुछ

Noida International Airport: गुरूग्राम वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द शुरू होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधी बस सेवा, जिससे यात्रा होगी आसान, सस्ती और तेज।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 6, 2026 4:04 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: देश के सबसे चर्चित और एशिया के सबसे एयरपोर्ट का उद्घाटन हो चुका है और जल्द ही इस एयरपोर्ट से कई शहरों के बीच फ्लाइटों का संचालन शुरू हो जाएगा। बता दें कि सरकार और विभाग की तरफ तरफ से दिल्ली और एनीआर के कई प्रमुख जगहों से बसों के संचालन को लेकर विचार किया जा रहा है। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि परिचालन विस्तार से पहले क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार के लिए हरियाणा रोडवेज की तरफ से हरियाणा से Noida International Airport के बीच बसों को चलाने को लेकर विचार किया जा रहा है। चलिए आपको बताते है संभावित रूट और जरूरी अपडेट।

गुरुग्राम वासियों को जल्द मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

देश के सबसे बड़े और खूबसूरत एयरपोर्ट का उद्घाटन हो चुका है, और जल्द ही फ्लाइटों का संचालन भी शुरू हो सकता है। इसी बीच अब हरियाणा रोडवेज गुरूग्रम से जेवर के बीच बसों को चलाने पर विचार कर रही है। जानकारी के मुताबिक गुरूग्राम से Noida International Airport की दूरी करीब 100 किलोमीटर की है।

गौरलतब है कि विमानों के संचालन शुरू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर की एयरपोर्ट तक आवाजाही शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि यह कदम एनसीआर क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट सिस्टम को और मजबूत करेगा। इसके अलावा इससे दिल्ली एयरपोर्ट का भी दवाब कम होने की उम्मीद है।

किन रूटों पर होगा बसों का संचालन

जानकारी के मुताबिक गुरूग्राम के कई जगहों से एयरपोर्ट तक बसों का संचालन शुरू हो सकता है, जिसमे गुरुग्राम बस स्टैंड,
सोहना रोड, गोल्फ कोर्स रोड रूट शामिल हो सकता है। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी रूटों को लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं है।

माना जा रहा है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि आम यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने में ज्यादा पैसे ना देना पड़े। गौरतलब है कि कैब से खासकर पीक आवर्स में यात्रियों को काफी ज्यादा किराया देना पड़ा सकता है। जिसके ध्यान में रखते हुए रोडवेज की तरफ से यह फैसला लिया गया है।

यह पहल नोएडा और गुरुग्राम के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी। साथ ही यीडा और अन्य ट्रांसपोर्ट एजेंसियां इस प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाने में जुटी हुई हैं। वहीं अब देखना दिलचस्प होगा इसपर मुहर कब लगती है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

कल का मौसम 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

Rain Alert 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 23, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 23, 2026