---Advertisement---

गुड न्यूज! Noida International Airport के संचालन को लेकर सुगबुगाहट हुई तेज! आगरा, फरीदाबाद ही नहीं इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीर; चेक करें डिटेल

Noida International Airport: एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट के शुरू होते ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों का हुलिया पूरी तरह से बदलने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 10, 2025 2:27 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट के शुरू होते ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों का हुलिया पूरी तरह से बदलने की उम्मीद है, यह कहना गलत नहीं होगा कि पूरे यूपी की ही तस्वीर बदलने वाली है, क्योंकि एयरपोर्ट को कनेक्ट करने के लिए जगह -जगह एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। गौरतलब है कि Noida International Airport एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होने जा रहा है। वहींं अगर इसके संचालन की बात करें तो अभी इसे लेकर किसी भी तारीख का अधिकारिक ऐलान तो नहींं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि जुलाई में इसकी शुरूआत हो सकती है। इस एयरपोर्ट के शुरू होते ही प्रतिदिन देश विदेश से हजारों की संख्या में यात्री यहां प पहुंचेंगे, जिससे यूपी की अर्थवस्था को जबरदस्त बूस्ट मिलने की उम्मीद है।

Noida International Airport के संचालन को लेकर सुगबुगाहट हुई तेज

आपको बताते चले कि Noida International Airport को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा एयरपोर्ट प्राधिकरण ने लाइसेंस के लिए डीजीसीए को अप्लाई कर दिया है, हालांकि इससे पीछे भी कई बार डेडलाइन बीत चुकी है, लेकिन माना जा रहा है कि जुलाई के आखिरी तक इस एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि एयरपोर्ट शुरू होते ही दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दवाब कम होने की उम्मीद है, साथ ही आगरा, मुथरा घूमने वाले यात्री अब सीधा नोएडा इंटरनेशनल पहुंच सकेंगे, जिससे विदेशी पर्यटको का काफी समय भी बचेगा। हालांकि तारीख को लेकर अभी अधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

आगरा, फरीदाबाद ही नहीं इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीर

गौरतलब है कि एयरपोर्ट को कनेक्ट करने के लिए कई एक्सप्रेसवे को जोड़ा जा रहा है, जिसमे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे समेत कई एक्सप्रेसवे को जोड़ा जा रहा है। वहीं माना जा रहा है कि Noida International Airport शुरू होते ही कई जिलों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है, अगर एयरपोर्ट के पास की बात करें तो ग्रेटर नोएडा, नोएडा, जेवर, आगरा मथुरा को फायदा मिलेगी। वहीं फरीदाबाद, बल्लभगढ़ को भी जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। इसके अलावा दिल्ली समेत आसापास से भी कनेक्टिविटी बढ़ने की उम्मीद है। यात्री को सुगम बनाने के लिए कई इंटरचेंज भी बनाया जा रहा है, ताकि अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को भी इसका फायदा मिल सकें।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026